26.4.21

इंडो यूएस रिलेशन बनाम पराधीन सपनेहु सुख नाही

#पराधीन_सपने_सुख_नाही
[ वैक्सीन रा मटेरियल आपूर्ति प्रकरण पर त्वरित टिप्पणी ]
भारत के संदर्भ में अमेरिकन डीप स्टेट और #जो_बायडन ने वैक्सीन के लिए रा मैटेरियलस की आपूर्ति के लिए जो प्रतिबंध लगाए थे को लिफ्ट करने का आश्वासन दिया है। परंपरागत मित्र रूस यूरोपीय यूनियन फ्रांस कनाडा ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया सिंगापुर और भारत के बड़ी संख्या में मित्र राष्ट्र जिनमें ईरान यहां तक कि पाकिस्तान भी शामिल है ने मानवता के हित में भारत को #कोविड19 से जुड़ने के लिए जो हाथ बढ़ाए उसे देख कर जो वाइडन प्रशासन को अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा। कुछ राष्ट्र ऐसे होते हैं जो आत्म केंद्रित सिद्धांत पर ही चलते हैं। लेकिन दक्षिण एशिया सहित भारत के  दुख को समझने वाले मित्र यहां तक कि मित्र राष्ट्र भी भारत में प्रति 24 घंटे में 200 से अधिक प्रभावित हो रहे मनुष्यों की रक्षा के लिए आगे कदम बढ़ा रहे हैं। एक सामाजिक टिप्पणी कार और मानवतावादी टिप्पणीकार की हैसियत से मुझे वह घटना याद आ रही है जब भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन की तकनीकी आवश्यकता थी। और इसी अमेरिकी डीप सरकार ने ना केवल और सहयोग किया बल्कि रसिया को भी इस बात की धमकी दी थी कि अगर आप ने भारत को यह तकनीकी स्थानांतरित की तो आपको सीक्रेट 5 स्टेटस अलग कर दिया जाएगा। पता नहीं भारत के वैज्ञानिक इतने महान कैसे हैं जिन्होंने अपने प्रयासों से स्वदेशी इंजन का आविष्कार कर ही लिया।
इतना ही नहीं एहसान फरामोश राष्ट्रों को यह समझना चाहिए कि भारत का सूत्र वाक्य विश्व बंधुत्व है ! 
जियो पॉलिटिक्स में इन दिनों वाइडन महाशय और कमला हैरिस एक्सपोज़ हो चुके हैं। परंतु भारत और शेष विश्व का विकास में भाव देखकर इस बार अमेरिका शर्मिंदगी के साथ अपने फैसले को बदलने के लिए बाध्य हुआ।
इतना ही नहीं यह देश अमेरिका फर्स्ट की नीतियों पर चलते हुए केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व का चौधरी बने रहने का प्रयास करता है। वर्तमान में अमेरिका ने भारतीय करेंसी को भी ऑब्जरवेशन में रख लिया है। अमेरिकी प्रशासन का यह मानना है कि भारतीय रुपए में कृत्रिम कारणों से अंतरण मूल्यों में कमी की जाती है। मौद्रिक स्थिति को देखते हुए उनकी यह समाज बचकानी प्रतीत होती है। भारतीय करेंसी को इस तरह ऑब्जरवेशन में रखना अमेरिकन विद्वानों के ज्ञान की कमी का सबसे बड़ा उदाहरण है। अर्थशास्त्र के विद्यार्थी का होने के नाते इस करेंसी ऑब्जरवेशन की निंदा करता हूं।
डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन कैसा भी हो पर उनके कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था को एक सकारात्मक स्थान मिला है। अमेरिकी चुनाव के पूर्व हम ऐसे फैसलों की कल्पना कर चुके थे जो भारत के हितों के विपरीत हो। जो वायडन एवं कमला हैरिस का इतिहास देखा जाए तो भी एक ऐसे चिंतन से सरोकार रखते हैं जो भारत के सापेक्ष नहीं है।

सूर्या के समक्ष नतमस्तक हुए ऊर्जा मंत्री


यह कोई अपराधी नहीं जो अपने किए का पछतावा कर रहा हो। यह है मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह आइए इस तस्वीर के पीछे की कहानी बताता हूं ।
           देश पर जब संकट आता हैं तो सबसे पहले स्वदेशी कंपनी ही सेवा के लिए आगे आती हैं,जिसका उदाहरण कल  #सूर्या_कंपनी ग्वालियर ने बल्ब निर्माण की नियमित यूनिट बंद कर आक्सीजन की सप्लाई मरीजों के लिए कर दी...।।
      इस सराहनीय कार्य पर मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर कंपनी के प्रबंधन के इस निर्णय के फल स्वरुप दोनों हाथ जोड़कर घुटनों के बल बैठ कर प्रबंधन के सामने नतमस्तक हो आभार व्यक्त किया.।
स्वदेसी उद्योग को बढ़ावा दो ये अपने है सुखदुःख के साथी है । धन्य हैं #सूर्या_रोशनी, दोस्तो स्वदेशी उद्योगों ओर उद्योगपतियो को आयातित विचारकों के कहने में आकर अपमानित नहीं करना चाहिए ,देश मे आए संकट पर ये स्वदेशी उद्योग और उद्योगपति ही काम आते है ,अफवाह फैलाने वालों ओर भगदड़ मचाने वालों को इस अनुकरणीय कार्य से शिक्षा लेनी चाहिए। नमन #सूर्या कम्पनी ओर उसके मालिक को।
हमे गर्व है अपने स्वदेसी उद्योगों ओर उद्योगपतियों पर। 
सूचना सौजन्य से महेंद्र शुक्ला
( निवर्तमान महामंत्री
अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज )

25.4.21

मैक सिंह के युधिष्ठिर का जाना अखर रहा है..!

आज हमारे बीच से बीएस पाबला विदा हो गए। 2007 में हम सब ने अंतरजाल पर लिखना शुरू किया था उस शुरुआती दौर में एक दिन एसएमएस आया दिन था 29 नवंबर का। यह दिन मेरा जन्म दिवस है। पाबला जी को उस दौर के हर चिट्ठाकार जन्मदिन विवाह की तिथि याद थी। और सभी को शुभकामनाएं सबसे पहले भेजा करते थे। चिट्ठे पर लिखते भी धाराप्रवाह प्रांजल भाषा का प्रयोग करते हुए उनके विचार खास तौर पर एक आर्टिकल याद है जिसमें उनकी कार छत्तीसगढ़ से एक लंबी यात्रा में क्षतिग्रस्त हो गई थी यह यात्रा वृतांत बेहद रोमांचक और अविस्मरणीय है। पाबला जी का जीवन संघर्ष भरा ग्रंथ कहा जाए तो गलत ना होगा। पूज्यनिया भाभी साहब का जाना पुत्र विछोह उनके जीवन का सबसे दर्दनाक हिस्सा रहा है। पाबला जी से हमारी से शरीर में वर्ष 2011 में विश्व ब्लॉगिंग सम्मेलन में दिल्ली में हुई थी। 
व्यक्तित्व बड़ा शानदार और आलीशान था। उनका हमारे बीच से असमय जाना एक दर्दनाक पहलू है। पाबला साहब बहुत सहज और सुलभ थे। पाबला जी को ब्लॉगिंग तकनीकी का गहरा ज्ञान था। हमारी गलतियों और भूलों के कारण अगर हमारे ब्लॉग में कोई गलती या कमी होती है तो हम बेधड़क उनको कॉल करते । पाबला जी ने किलर झपाटा नामक एक फर्जी आईडी का पता लगा लिया था। इन दिनों में सोशल मीडिया पर अपने Mac Singh  आईडी से अपनी बात कुछ इस तरह से रखते थे जैसे उनका डॉगी मैक उनके बारे में कुछ कह रहा हूं। एक जबरदस्त व्यक्तित्व के धनी पाबला जी आप अपनी तरह के अनोखे व्यक्तित्व के धनी थे। हमारी स्मृतियों में जबरदस्त तरीके से शामिल हो जी मैं भी आखरी सांस तक शायद ही आप लोगों को पाबला जी के जबरदस्त व्यक्तित्व के साथ याद रखूंगा। हे विधाता तुम्हारी शक्ति के आगे कुछ नहीं कहते पर तुम बार-बार क्यों हमारे लोगों को छीन छीन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हो ओम शांति शांति हे प्रभु इस परम आत्मा को अपने हृदय में स्थान अवश्य देंगे हमारी यही प्रार्थना है उन्हें शत शत नमन

21.4.21

राम और रामायण कदापि काल्पनिक नहीं..!

यह आर्टिकल वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित गैर राजनीतिक आर्टिकल  है । जो यह सिद्ध करता है कि राम कोई काल्पनिक चरित्र नहीं है कृपया इसे अवश्य देखें और शेयर भी कीजिए जिससे अधिकतम राम भक्तों तक यह पहुंच सके।
💐💐💐💐

प्रभु श्री राम की जन्म दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। कल 20-21 अप्रैल 2020 की लगभग पूरी रात की अथक कोशिशों के बाद भगवान श्री राम के संबंध में जो जानकारी जुटा सका हूं उसके अनुसार कुछ बातें संक्षिप्त में आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूं। इसे आप धैर्य और वैज्ञानिक आधार पर देखेंगे ताकि आप वर्तमान में पढ़ाए जा रहे पश्चिमी एवं वामपंथी विचार को द्वारा लिखे गए इतिहास को समझ पाएंगे। वर्तमान में पढ़ाई जा रहे इतिहास में ढेरों भ्रामक जानकारी हैं। यह आर्टिकल किसी भी प्रकार से किसी विचारधारा का समर्थन ना करते हुए केवल सत्य को समर्पित है।
      पृथ्वी की उत्पत्ति एक खगोलीय घटना है। इस घटना में पृथ्वी आज से 4 दशमलव 5 करोड़ वर्ष पूर्व अपने पथ पर स्थापित हुई। पर प्रकृति अर्थात उसके शीतल होते होते कुछ करोड़ों वर्ष और लगे तदुपरांत ही जीवन उपयोगी वातावरण निर्मित हुआ। यह मान लेते हैं कि  आज से लगभग 2 लाख वर्ष पूर्व वर्तमान मानव के पूर्वज अस्तित्व में आए। और हम यह मानते हैं कि होमो सेपियंस के वंशज है हम मानव। यह कथानक नहीं सत्य है परंतु अंग्रेजी आयातित विचारधारा के आधार पर लिखे गए इतिहास में वैदिक काल को पता नहीं किस दबाव में ईसा के पंद्रह सौ वर्ष पूर्व स्थापित किया है। जबकि बाल्मीकि रामायण जो राम के समकालीन लिखी गई उसमें वेदों के संबंध में उल्लेख है। इसका अर्थ यह है कि राम के काल के पूर्व अर्थात सतयुग के प्रारंभ में अर्थात लगभग 11500 ईसा पूर्व से 9200 वर्ष पूर्व वेदों जिसमें संहिता आरण्यक ब्राह्मण एवं आदि का रचना काल रहा है। जो किसी  एक व्यक्ति द्वारा नहीं लिखे गए बल्कि यह है वेदव्यास द्वारा सुव्यवस्थित किए गए ऐसा मानना चाहिए। 
   अब स्पष्ट है कि रामायण काल के पूर्व त्रेता युग का शुभारंभ 6777 बी सी में हुआ। इस बात के प्रमाण प्रस्तुत किए हैं भारतीय राजस्व सेवा के एक अधिकारी श्री वेद वीर आर्य ने। उनके नजरिए से देखा जाए तो निम्नलिखित तथ्यों तक पहुंचा जा सकता है-
राम रावण के बीच धर्म युद्ध  हुआ या नहीं अथवा यह एक काल्पनिक घटना है इस प्रश्न के उत्तर में श्री आर्य बताते हैं कि
[  ]  हाल ही में नासा द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीलंका से भारत के बीच समुद्र में एक प्राकृतिक रास्ता था। लेकिन सूर्य एवं चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण जल की अधिकता होने से उस सेतु के जरिए लंका वर्तमान श्रीलंका में जाना कठिन था। अतः राम ने पत्थर झाड़ी वनस्पति बालू इत्यादि का प्रयोग करवा कर एक सेतु का निर्माण किया जिसकी मोटाई  लगभग एक मीटर के आसपास रही है। नासा का यह प्रमाण प्रासंगिक है और राम एवं रावण के बीच हुए धर्म युद्ध की पुष्टि भी करता है। नासा यह बताता है कि राम रामसेतु में पत्थरों का जमाव डेटिंग के हिसाब से 7 हजार बीसी के आसपास रहा है तो यह माना जा सकता है कि राम ने युद्ध की व्यवस्था के लिए इस सेतु का निर्माण किया है।
[  ] श्रीलंका और भारत के बीच समुद्र में एक प्राकृतिक मार्ग था । किंतु जल स्तर बढ़ने से उस रास्ते पर चलना राम की सेना के लिए कठिन था। पता है नल नील के सहयोग से पत्थरों के जरिए जल-स्तर से ऊपर पत्थर इत्यादि डालकर रास्ता तैयार कराया गया।
[  ] इस क्रम में रावण की मृत्यु का कारण हेली धूमकेतु धरती पर नजर आया। इस कथन की पुष्टि के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से लेखक आर्य ने अपने शोध ग्रंथ में अंकित किया है। तथा यह तथ्य लक्ष्मण के माध्यम से रामायण में उल्लेखित है ।
        वेदवीर आर्य श्री राम की जन्म दिनांक (ईसाई कैलेंडर के मुताबिक का) भी प्रमाण देने से नहीं चूकते। यह तिथि ईसा  पूर्व के ऋणात्मक कैलेंडर में स्थापित किया जा सकता है। 
एक अन्य शोध को देखें तो भी राम का कालखंड लगभग ईशा के 7000 वर्ष पूर्व सुनिश्चित किया गया है
आलोचकों के कारण राम पौराणिक थे या ऐतिहासिक इस पर शोध हुए हैं और हो रहे हैं। सर्वप्रथम फादर कामिल बुल्के ने राम की प्रामाणिकता पर शोध किया। उन्होंने पूरी दुनिया में रामायण से जुड़े करीब 300 रूपों की पहचान की। 

राम के बारे में एक दूसरा शोध चेन्नई की एक गैरसरकारी संस्था भारत ज्ञान द्वारा पिछले छह वर्षो में किया गया है। उनके अनुसार अगली 10 जनवरी को राम के जन्म के पूरे 7122 वर्ष हो जाएँगे। उनका मानना है कि राम एक ऐतिहासिक व्यक्ति थे और इसके पर्याप्त प्रमाण हैं। राम का जन्म 5114 ईस्वी पूर्व हुआ था। वाल्मीकि रामायण में लिखी गई नक्षत्रों की स्थिति को 'प्ले‍नेटेरियम' नामक सॉफ्टवेयर से गणना की गई तो उक्त तारीख का पता चला। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आगामी सूर्य और चंद्र ग्रहण की भविष्यवाणी कर सकता है। 

मुंबई में अनेक वैज्ञानिकों, इतिहासकारों, व्यवसाय जगत की हस्तियों के समक्ष इस शोध को प्रस्तुत किया गया। और इस शोध संबंधित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके संस्थापक ट्रस्टी डीके हरी ने एक समारोह में बताया था कि इस शोध में वाल्मीकि रामायण को मूल आधार मानते हुए अनेक वैज्ञानिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, ज्योतिषीय और पुरातात्विक तथ्यों की मदद ली गई है। इस समारोह का आयोजन भारत ज्ञान ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर किया था।

8.4.21

नक्सली हिंसा : वामधारा की देन..!

   वामधारा सिंचित नक्सलबाड़ी वार से रक्तपात भारत को बचाने चरम प्रयासों की ज़रूरत : गिरीश मुकुल

     यह एक चरमपंथी विचार है । चरम सदा ही पतन का प्रारंभ होता है। अक्सर आप जब शिखर पर चढ़ने का प्रयास करते हैं तब आपका उद्देश्य होता है.... स्वयं को श्रेष्ठ साबित कर देना। इसका अर्थ यह है कि आप चाहते हैं-" आप उन सब से अलग नज़र आएं जो भीड़ का हिस्सा नहीं है ।
    वामधारा चरमपंथी धारा है। यह एक ऐसी विचारधारा है जिसका प्रारंभ ही कुंठा से होता है।
     कोई भी व्यक्ति जो कुंठित है अर्थात पीडा और क्रोध के सम्मिश्रण युक्त व्यवहार करता है या कुंठित है वह सामान्य रूप से हिंसा के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति बनता है। अर्थात पीड़ा और क्रोध हिंसा  सृजन का प्रमुख घटक है।
      अब आप यह कहेंगे कि-" कृष्ण ही नहीं महाभारत के लिए उत्प्रेरित क्यों किया क्या वे पीड़ा युक्त क्रोध यानी कुंठा से ग्रसित थे..!"
     नहीं कृष्ण कुंठा से ग्रसित नहीं थे। कृष्ण ने युद्ध टालने के बहुत से प्रयास किए उनका अंतिम कथन यह था की कुल 5 गांव पांडवों को दे दिए जाएं ।
      कुंठित तो दुर्योधन था जिसने इतना भी नहीं स्वीकारा । जिसका परिणाम आप सब जानते हैं ।
      नक्सलवाद  दुर्योधनी विचार प्रक्रिया का परिणाम है । वामधारा का अर्थ भी यही है।
        25 मई 1967 में चारू मजूमदार और कनू सान्याल  ने जिस गांव से इस आंदोलन की शुरुआत की थी वह गांव था नक्सलबाड़ी।    
           नक्सलबाड़ी ग्राम की स्थानीय समस्या को किसानों के अधिकार चैतन्य के कारण उनका शक्ति प्रदर्शन भी एक सीमा तक उचित मानने योग्य माना जा सकता है जहां तक आंदोलन जान लेवा न हो । किंतु उनकी इस विजय के उपरांत तत-समकालीन व्यवस्था को इस बिंदु को अपने चिंतन में शामिल करना था ताकि ऐसी हत्यारी परिस्थितियां निर्मित ना हो । यह सत्य है कि न्यायालयीन आदेश का भी कोई पक्षकार पालन ना करें यह सर्वथा अनुचित है असवैधानिक है पर इसका विकल्प हत्या नहीं हो सकता।
    खैर 1967 के बाद बहुतेरे कैलेंडर बदल गए हैं 2021 में 3-4 मार्च को ऐसी कौन सी जरूरत आ पड़ी थी कि- 700 नक्सलियों ने 24 निर्दोष पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया। सच पूछिए तो जरूरत बिल्कुल नहीं थी। न आदिवासी मजदूर किसान जमीदार या सूदखोर के चंगुल में थे नाही ऐसी कोई विषम परिस्थिति थी परंतु 1967 से 1970 तक आयातित विचारधाराओं के सहारे यह कांसेप्ट जरूर पुख्ता हो गया कि-" हम सरकार के समानांतर सरकार चला सकते हैं। छत्तीसगढ़ बंगाल बिहार उड़ीसा और झारखंड आंध्र प्रदेश का कुछ हिस्सा सन 1970-71 व्याप्त हो गया । कहते हैं कि 11 प्रदेशों के 90 से अधिक जिले  इस  समस्या से प्रभावित रहे हैं ।
समानांतर सरकार व्यवस्था और न्याय व्यवस्था
   सामान्यतः लोग यह नहीं जानते की समस्या के आधार में क्या है ?   
    साहित्यकारों ने तो लिखना पढ़ना ही छोड़ दिया। तथाकथित असभ्य संस्कृति का विकास और विस्तार का आधार वामधारा ही है।
    एक अध्ययन से पता चलता है कि आज 18 राज्यों के 218 जिलों जिनमें 460 थाने इस हिंसक संस्कृति के प्रभाव में हैं। इस विस्तार के लिए वाम धारा ने इन्हें पर्याप्त बौद्धिक खाद पानी दिया हुआ है जिसके प्रमाण आए दिन आप पढ़ते सुनते हैं परंतु अब इन सूचनाओं से आम आदमी को कोई लेना देना नहीं।
नक्सलवाद का विस्तार करने के लिए जिन चार महत्वपूर्ण बिंदुओं की जरूरत होती है उनमें :-
[  ]  अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित क्षेत्र सबसे महत्वपूर्ण होते हैं
[  ] दुर्गम क्षेत्र भी नक्सलवाद को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं
[  ] आदिवासी जनसंख्या इनका मुख्य चारागाह है।
[  ] सरकार से हमेशा नाराज रहने वाली तथाकथित आयातित विचारधारा के पैरोंकारों से इन्हें खासी मदद मिलती है।
           इस समस्या पर 1970 आते-आते तक तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी गंभीरता से ध्यान देना शुरू ही किया था कि बांग्लादेश की समस्या ने घेर लिया। पर यह भी जानकारी मिलती है कि इंदिरा जी इस समस्या को हल करना चाहती थीं ।
      1970 से 1980 वाली दशक में नक्सल समस्या प्रभावित इलाकों में घटनाएं कम अवश्य हुई थी पर अचानक क्या हुआ के 1990 से 2004 तक नक्सलवादी हिंसा में उतार चढ़ाव देखा गया । 2004 से 2012 तक अचानक नक्सली हिंसा में वृद्धि हुई थी किंतु कोविड-19 आते हिंसा के आंकड़ों में कमियां आने लगी। व्यवस्था के विरुद्ध आतंक फैलाना राष्ट्र के भीतर की समस्या नहीं मानी जा सकती। उनसे हम क्या माने..?
"लाल समस्या आंतरिक नहीं है..!"
     यह समस्या कश्मीर समस्या से कम तो नहीं है। नक्सली समस्या में वह सारे तत्व मौजूद हैं जो अमित्र एवम कुंठित राष्ट्रों द्वारा दूसरे राष्ट्र में फैलाए जाते हैं । माओवाद का विस्तार प्रजातांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध  है। खासतौर पर जब भी चुनाव होते हैं तब नक्सलवादी गतिविधियां अपेक्षाकृत तेजी से विस्तार पाती हैं।
     आयातित विचारक अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए बुज़ुरूआ और सर्वहारा का वर्गीकरण हमेशा जीवंत रखना चाहते हैं। अगर वर्गीकरण न भी हो तो वर्ग बनाना इनकी प्राथमिक नीति होती हैं ।
  छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र की बॉर्डर पर हिडमा नामक कमांडर (जो अपने साथ 800 गुमराह महिलाओं पुरुषों की जमात के साथ चलता है) सक्रिय नजर आता है . छत्तीसगढ़ के पुलिस चीफ का कहना है कि बीजापुर सुकमा की घटना में 700 नक्सलवादियों ने हमला किया था।
हमने पहले ही स्पष्ट किया है कि- "वामधारा अक्सर वर्ग संघर्ष पैदा करने में सक्रिय रहती है। आपने देखा होगा कि विश्वविद्यालय के कैंपस से लेकर थिएटर और आयातित विचारधारा पर केंद्रित साहित्य अगर वर्ग संघर्ष ना हो तो भी वर्गीकरण करके दो वर्गों में परस्पर वैमनस्यता और अस्थिरता पैदा करते हैं। बेशक अर्बन नक्सली गतिविधि कहा जाना गलत नहीं है।"
इसका उदाहरण सीएए विरोधी आंदोलन में स्पष्ट रूप से नजर आया है। कुछ तथाकथित प्रगतिशील विचारकों के आर्टिकलस #पहल  नामक एक मैगजीन में देखे गए।
  साथ ही आपको याद होगा कि चिकन नेक पर अपना हक जमाने के लिए किस तरह से इसी आंदोलन में उत्प्रेरित एवं उत्तेजित किया जा रहा था।
   गंभीरता से सोचें तो माओवाद का उद्देश्य पशुपति से तिरुपति तक खूनी संघर्ष लक्ष्य की प्राप्ति करना है।
     मार्क्स लेनिन  स्टालिन माओ यह वह ब्रांड नेम है जिनके विचारों को वर्गीकरण को आधार बनाकर विस्तार दिया जा रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ता मानव अधिकार कार्यकर्ता के लबादों में यह विचारधारा बकायदा गोबर के कंडे में राख के अंदर छिपी हुई आग की तरह जिंदा रहती है।
       तो इसका समाधान क्या है...?
वर्तमान संदर्भ में इसका एकमात्र समाधान उसी भाषा में जवाब देना है जिस भाषा में इन्हें जवाब समझ में आता है फिर भी कुछ समाधान सुलझाने की कोशिश करना मेरा साहित्यकार होने का दायित्व है :-
[  ] गृहमंत्री की की बॉडी लैंग्वेज में अभी तो स्पष्ठ कठोरता नज़र आ रही है । पर यह कब होगा देखने वाली बात है ।
[  ]  कठोर सैन्य कार्रवाई-  क्योंकि यह हमारे देश के नागरिक हैं किंतु उनके मस्तिष्क में इनके विदेशी आकाओं और कमांड देने वाली ताकतों के प्रति अटूट सम्मान है नज़र आता है इनका सीधा रिश्ता भारतीय एकात्मता को प्रभावित करने वालों से है।
[  ] विश्व बिरादरी और मानव अधिकारों की पैरोंकारी करने वाले लोगों को मात्र सूचना देकर आर्मी के एयर सर्विलांस पर इन्हें रखा जाना चाहिए और आवश्यकता पड़ते ही पूरी दृढ़ता के साथ बल प्रयोग करना चाहिए ।
[  ] स्थानीय समुदाय पर इन का सर्वाधिक प्रभाव होता है तथा इनकी अदालतें चलती है उस पर व्यवस्था की पैनी निगाह होनी चाहिए ।
[  ] इंटर स्टेट बॉर्डर्स (सीमाओं) पर  अत्याधुनिक सर्विलांस सिस्टम स्थापित करना आवश्यक है।
[  ] अर्बन नक्सलियों पर चाहे कितना भी विरोध हो सरकारी तौर पर शीघ्र ही जानकारी एकत्र कर ली जानी चाहिए ।
[  ] जन सामान्य को इनके दुष्कृत्यों की जानकारी देने का दायित्व मीडिया साहित्यकार कवियों और लेखकों नाटककारों चित्रकारों का होना चाहिए क्योंकि समाज यानी जनता  को भी राष्ट्र धर्म का पालन करना जरूरी है।
         अभी तो देखना है कि सरकारी हिसाब से नक्सलियों की हिंसक प्रवृत्तियों को कब तक स्थानीय राष्ट्रीय समस्या की श्रेणी से हटाकर कब तक वैदेशिक हस्तक्षेप माना जावेगा ।
सलवा जुडूम एक प्रक्रिया थी शांति स्थापित करने की इसका खुलकर विरोध किया गया। इस आंदोलन की असफलता के लिए जो भी प्रयास किए गए वह सोची समझी रणनीति थी ऐसा प्रतीत होता है।
     बीबीसी वेब पोर्टल ने कहा है कि-"शनिवार को जो मुठभेड़ हुई, वह हिड़मा के गांव पुवर्ती के पास ही है. 90 के दशक में माओवादी संगठन से जुड़े माडवी हिड़मा ऊर्फ संतोष ऊर्फ इंदमूल ऊर्फ पोड़ियाम भीमा उर्फ मनीष के बारे में कहा जाता है कि 2010 में ताड़मेटला में 76 जवानों की हत्या के बाद उसे संगठन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गई. इसके बाद झीरम घाटी का मास्टर माइंड भी इसी हिड़मा को बताया गया. इस पर 35 लाख रुपये का इनाम है." 
     इसी बीबीसी एवम अन्य कई मीडिया  ने सलवा जुडूम को आदिवासी विरोधी कहा  था ।  मीडियाा की भूमिका येे थी ( 5 /6/15 की बीबीसी की रपट) )

एक दर्ज़न हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने वाले चैतराम अट्टामी को आज भी लगता है कि सुप्रीम कोर्ट एक न एक दिन यह मान लेगी कि सलवा जुडूम सही आंदोलन था.

दंतेवाड़ा के कसौली कैंप में बैठे अट्टामी अपनी मुट्ठियां भींचे कहते हैं, “अगर सलवा जुडूम ग़लत था तो मान कर चलिये कि भारत की आज़ादी की लड़ाई भी ग़लत थी.”

अट्टामी दस साल पहले बस्तर में शुरु हुए सलवा जुडूम आंदोलन के ज़िंदा बचे हुए शीर्ष नेताओं में से एक हैं.

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ सरकार के संरक्षण में शुरु हुए सलवा जुडूम यानी कथित शांति यात्रा के दस साल पूरे हो गए हैं.

माओवाद का पक्षधर बहुत बड़ा बौद्धिक व्यवसायियों समूह हो रहा है जो प्रदेश के महानगरों में सक्रिय है। यह समूह उन सवालों पर मौन है जिसमें मानवता के संदर्भ में सवाल पूछे जाते हैं। सच तो यह है कि कुछ लोग अपनी किताबें भी बंद कर रहे हैं।


6.4.21

ध्वज तिरंगा लौहित किले पे अनमना है ।

            यह कविता राष्ट्र द्रोहियों की दुरभि संधि को उजागर कर रही है 26 जनवरी से लेकर 3-4 अप्रैल 2021 तक की घटनाओं की निकटता को प्रस्तुत कर रही है। देखना है शाहीन बाग पर अश्रुपात करने वाली कलमों की #पहल क्या होगी ..?
व्योम पे देखो ज़रा क्या तम घना है ?
रुको देखूँ शायद ये मन की वेदना है ।।
रक्त वीरों का सड़क को रंग रहा है -
ध्वज तिरंगा लौहित किले पे अनमना है ।
आज ग़र कौटिल्य मिल जाये कदाचित
कहूँगा जन्म लो चाणक्य मेरी याचना है ।
बंदूक से सत्ता के पथ खोजे जा रहें हैं-
जनतंत्र मेरे वतन का अब अनमना है ।।
आयातित बकरियों, का चरोखर देश ये
कर्मयोगी बोलिये, अब क्या बोलना है ?
आज़ाद मुक्ति मांगते बेशर्म होकर -
मुक्ति की ये मांग कैसी, और कैसी चेतना है ?
आज़ फिर सुकमा की ज़मीं को रंगा उनने
दुष्टों का संहार कर दो भला अब क्या सोचना है ।।
       

29.3.21

फागुन के गुन प्रेमी जाने

*होली पर हार्दिक शुभकामनाएं*
फागुन के गुन प्रेमी जाने, 
बेसुध तन अरु मन बौराना ।
या जोगी पहचाने फागुन, 
हर गोपी संग दिखते कान्हा ।। 

रात गये नजदीक जुनहैया, 
दूर प्रिया इत मन अकुलाना ।
सोचे जोगीरा शशिधर आए, 
भक्ति - भांग पिये मस्ताना ।। 

प्रेम रसीला, भक्ति अमिय सी, 
लख टेसू न फूला समाना ।
डाल झुकीं तरुणी के तन सी, 
आम का बाग गया बौराना ।। 

जीवन के दो पंथ निराले, 
कृष्ण भक्ति अरु प्रिय को पाना ।
दोनों ही मस्ती के पथ हैं, 
नित होवे है आना जाना...!! 

चैत बैसाख की गर्म दोपहरिया – 
सोच के मन लागा घबराना ।
छोर मिले न ओर मिले, 
चिंतितमन किस पथ पे जाना ? 

मन से व्याकुल तन से आकुल
राधारमण का कौन ठिकाना ।
बेसुध बैठ गई सखि मैं तो-
देख मेरा सखि तापस बाना ।।

गोकुल छोड़ गए जब से तुम
छूटा हमारा भी पानी-दाना ।
प्राण की राधा झुलसी झुलसी
तुरतई अब किसन को होगा आना ।।

💐💐💐💐💐💐
*गिरीश बिल्लोरे मुकुल*

Wow.....New

Is everything predestined ? Dr. Salil Samadhia

आध्यात्मिक जगत के बड़े से बड़े प्रश्नों में एक है  - क्या सब कुछ पूर्व निर्धारित है ?  (Is everything predestined ? ) यदि हां , तॊ...