संदेश

इनकार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नक़ारने के निराले अंदाज

चित्र
सत्य को नकारने के अपने-अपने निराले अंदाज हुआ करते हैं। और इन दिनों यह बीमारी तेजी से लोक व्यापी होती जा रही है। इसके पीछे कुछ अस्तुरे हैं जिनको न्यू मीडिया के वेरिएण्टस कह सकते हैं..!     न्यू मीडिया यानी सोशल मीडिया टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप आदि आदि ब्लॉग्स, माइक्रो ब्लॉगिंग,  ऑडियो और पॉडकास्ट वीडियो ब्लॉगिंग।   इन सब का प्रयोग पॉजिटिव होगा यह मान के इन्हें विकसित किया जाता रहा है। परंतु प्रचुर मात्रा में उपलब्ध संसाधनों का दुरुपयोग प्रचुरता से ही किया जाता है यह स्वयं सिद्ध सिद्धांत है। जब इंटरनेट नहीं था तब इनकी जरूरत भी नहीं थी और जब इंटरनेट आया तो इनके बिना जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। नार्थ कोरिया में जनता को यह नहीं मालूम कि इंटरनेट का विश्व में किस तरह इस्तेमाल हो रहा है। चीन में भी लगभग ऐसा ही कुछ माहौल है। परंतु वहां सोसाइटी पर मनोरंजन के लिए किसी तरह का नकारात्मक प्रतिबंध नहीं है। परंतु इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि-"सत्य उजागर न हो..!"    पश्चिमी देश दक्षिण एशिया के देश इंटरनेट सर्विसेज का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। और इस बीच