24/12/2011 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
24/12/2011 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

27.12.11

रवींद्र बाजपेई सकारात्मक पत्रकारिता के संवाहक : श्री अनिल शर्मा


मंचासीन अतिथिगण
जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री अनिल शर्मा सरस्वती पूजन करते हुए
 विद्युत मंडल के पी आर ओ श्रीराकेश पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार श्री रवींद्र बाजपेई 
जबलपुर 24 दिसम्बर 2011 को स्थानीय फ़न-पार्क में जबलपुर का प्रतिष्ठापूर्ण समारोह   स्वर्गीय हीरालाल गुप्त स्मृति समारोह 2011 सम्पन्न हुआ. मुख्य अथिति के रूप में बोलते हुए सम्मान का आधार ही त्याग और तपस्या है. आज़ जिनकी स्मृति में सम्मान दिया जा रहा है वे पत्रकारिता एवम सम्पूर्ण मानव जाति की सेवा के लिये कृत संकल्पित थे मैं ऐसे व्यक्तित्वो को नमन करते हुए  मित्र रवींद्र बाजपेई को शुभकामनाएं देता हूं कि वे मूर्धन्य पत्रकार हीरालाल गुप्त स्मृति प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हुए हैं. युवा पत्र-संचालक भाई आशीष शुक्ल को मेरी अशेष शुभकामनाएं हैं जिन्हैं त्याग की मूर्ति सव्यसाची मां प्रमिला देवी की स्मृति में सम्मानित किया . 

अध्यक्षीय आसंदी से बोलते हुए समाज सेवी एवम जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने कहा:- "रवींद्र बाजपेई सकारात्मक पत्रकारिता के संवाहक हैं उनका सम्मान करना बेशक नकारात्मकता को हतोत्साहित कर सृजनशीलता को समादरित करना है. साथ ही श्री आशीष शुक्ला को सव्यसाची मां प्रमिला देवी की स्मृति सम्मान से समादरित कर आयोजकों ने पत्रकारिता में युवा चेतना को प्रोत्साहित करने का मार्ग तय कर दिया है."
        विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी श्री शेखर अग्रवाल संचालक डिजी टेलिविजन ने पंद्रह साल से जारी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज को खबर देकर अपना दायित्व पूरा नहीं मान लेना चाहिये मीडिया समाज में सकारात्मकता के प्रसार का मूलाधार है. जिसे रवींद्र जी जैसे राष्ट्रीय स्तर के कलम कार विभिन्न विषयों के ज्ञाता और आशीष भाई जैसे कुशल प्रबंधक गति दे रहे हैं. 
       ड्रीमलैण्ड फ़नपार्क जबलपुर  में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ  सरस्वती प्रतिमा पूजन से हुआ  तदुपरांत अतिथियों एवम विभिन्न संस्थाओं से पधारे प्रतिनिधियों ने स्व०श्रीयुत हीरालाल गुप्त एवम मां सव्य-साची प्रमिला देवी बिल्लोरे के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की.
                  अतिथियों के स्वागत उपरांत विचार अभिव्यक्ति के क्रम में जादूगर एस के निगम ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप एवम गुप्त जी एवम उनकी समकालीन पत्रकारिता विषय पर विचार व्यक्त किये जबकि युवा ब्लागर एवम कवि गीतकार डा० विजय तिवारी किसलय ने 1997 से  प्रतिष्ठापूर्ण समारोह  के बारे में विस्तार से जानकारी दी.डा० किसलय का मत था कि  हम इस कार्यक्रम के ज़रिये संस्कारित सामाजिक चेतना में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करणे की कोशिश करतें हैं जिसकी ज्योति  स्व० गुप्त जी जैसे कलमकारों ने अभावों से जूझते हुई जगाई थी. 
    

24.12.11

हीरालाल गुप्त स्मृति समारोह् आज :पण्डित रवींद्र बाजपेई एवं आशीष शुक्ला सम्मानित होंगे

स्वर्गीय हीरा लाल गुप्त मधुकर  
  हीरालाल गुप्त स्मृति समारोह्  में आज हिंदी एक्सप्रेस जबलपुर के पण्डित रवींद्र बाजपेई को स्व० हीरालाल गुप्त स्मृति अलंकरण  एवं आशीष शुक्ला  यश भारत को सव्यसाची प्रमिला देवी स्मृति अलंकरण से विभूषित किया जा रहा है. वर्ष 1997 से जारी हीरालाल गुप्त स्मृति समारोह् प्रति वर्ष 24 दिसंबर को जबलपुर में आयोजित होता है.                                                            
                                               मधुकर अलंकरण श्री ललित बक्षी जी 1998,बाबूलाल बडकुल 1999,निर्मल नारद 2000,श्याम कटारे 2001,डाक्टर राज कुमार तिवारी "सुमित्र"2002,पं ० भगवती धर बाजपेयी 2003,मोहन "शशि" 2004

"पं०हरिकृष्ण त्रिपाठी एवं 2005,प्रो० हनुमान वर्मा को (संयुक्त रूप से सम्मानित)अजित वर्मा 2006,पं०दिनेश् पाठक 2007,सुशील तिवारी 2008,श्री गोकुल शर्मा दैनिक भास्कर जबलपुर 2009,श्री महेश मेहेदेल स्वतंत्र-मत,जबलपुर,  एवं श्री कृष्ण कुमार शुक्ल   2010
सव्यसाची  प्रमिला देवी बिल्लोरे    
 
                 हमारी इस पहल को माँ प्रमिला देवी बिल्लोरे ने नयी पीड़ी के लिए भी प्रोत्साहन के लिए परिवार से सम्मान देने की पेशकश की और पिता जी श्री काशी नाथ बिल्लोरे ने युवा-पत्रकार को सम्मानित करने की सामग्री मय धनराशी के दे दी वर्ष 2000 से
01.श्री मदन गर्ग 2000
02." हरीश चौबे 2001
03." सुरेन्द्र दुबे 2002
04." धीरज शाह 2003
05." राजेश शर्मा 2004,
माँ प्रमिला देवी के अवसान 28/12/2004 के बाद मेरे मित्रों ने इस सम्मान का कद बढाते हुए "सव्यसाची प्रमिला देवी अलंकरण " का रूप देते हुए निम्नानुसार प्रदत्त किये
"सव्यसाची प्रमिला देवी अलंकरण "
1.श्री गंगा चरण मिश्र भास्कर.टी.वी. 2005
2." गिरीश पांडे दैनिक-भास्कर 2006
3." विजय तिवारी नई-दुनिया 2007
4.“श्री पंकज शाह राज केबल 2008
5.* ” श्री सनत जैन भोपाल 2009*हिन्दी के श्रेष्ठ ब्लागर  श्री महेंद्र मिश्रा 

6. श्री ओम कोहली, डिजी-केबल  जबलपुर एवं हिन्दी के श्रेष्ठ ब्लागर : समीरलाल,कनाडा, श्री लिमटी खरे नई दिल्ली   2010,

Wow.....New

धर्म और संप्रदाय

What is the difference The between Dharm & Religion ?     English language has its own compulsions.. This language has a lot of difficu...