संदेश

ज़हीर अंसारी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एडवोकेट विवेक पांडे के ’आईडिया’ को शिकागो यूनिवर्सिटी ने पब्लिश किया : ज़हीर अंसारी

चित्र
दुनिया में मैथ्स , फिजिक्स , केमेस्ट्री व इकानॉमिक आदि के स्थापित सिद्धांत है | इन सिद्धांतों के आधार पर शिक्षण तथा अविष्कारिक अनुसंधान किए जाते है | जैसे गणित का सिद्धांत है कि दो और दो चार होंगे | यानि पूरे दुनिया में यही फार्मूला प्रचलन में है अर्थात दो और दो चार ही होंगे तीन या पांच नहीं | मगर विधि और न्याय शास्त्र में ऐसा कोई एकीकृत सिद्धांत नहीं है जो समूची दुनिया में मान्य हो | देश , काल , परिस्थिति औ र धर्म के अनुसार सबका अपना-अपना विधि और न्याय शास्त्र है | इस विसंगति को दूर करने और एकरुपता स्थापित करने का प्रयास विश्व के शीर्ष विद्वान काफी दिनों से कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी को सफलता नहीं मिली है | सारी दुनिया के विद्वान इस विषय पर माथा खपा रहे हैं , ऐसे में जबलपुर शहर के पेशेवर वकील विवेक रंजन पांडे ने कल्याणकारी विधि-न्याय शास्त्र के सिद्धांत का ‘ आईडिया ’ कोई 7-8 बरस पहले तैयार कर लिया था | विवेक रंजन पांडे लगातार इस सिद्धांत को सर्वमान्य बनाने के लिए प्रयासरत रहे | चूंकि भारत में किसी भी विषय के सैद्धांतिकरण को गंभीरता से नहीं लिया जाता लिहाजा उनके ’ आईडिया ’ को यह