भारत के लिये पदक हासिल वाले खिलाड़ियों में पावर लिफ़्टर्स का योगदान कमतर नहीं.किंतु यह खेल औलोंपिक खेलों में शामिल न होने की वज़ह से उपेक्षा का शिकार रहा है. संजय बिल्लोरे का कहना है कि :-" राष्ट्रीय-स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट्स के लिये तो हम स्वयम संसाधन जुटा पाते हैं किंतु अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भागीदारी के लिये बेहद मशक्क़त करनी होती संसाधन जुटाने में . मिसफ़िट पर वेबकास्टिंग के दौरान उन्हौने बताया कि बहुत दुखी है जापान सुनामी के बाद रेडियेशन के खतरे अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ़्टर्स का जापान दौरा अनिश्चितता में है. तथापि वे आगामी २६ फ़रवरी २०११ को कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय-स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
Ad
सुनामी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुनामी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, मार्च 21, 2011
गुरुवार, मार्च 17, 2011
नेता रमईराम नामी नहीं सुनामी
आज़ से 28 बरस पहले की बात है रमई राम यानी मुहल्ले के उदीयमान नेताजी पांव में स्लीपर डाले मालवीय चौक पे मिलते थे वहीं होती थी उनकी सुबह . और शाम तक स्ट्रीट लाईट जलवा के ही कुछ देर के लिये घर को कूच करते थे ताकि बाप-मताई को बता आवैं कि चिंता मत करियो हम ज़िंदा हैं. श्याम टाकीज (मालवीय चौक) से ही मेरा कालेज जाने का रास्ता था. रमईराम वहीं कहीं हमारे लौटने के वक़्त यानी बारह बजे के आसपास जो उनकी अल्ल सुबह होती थी. जनसहभागिता से चाय आलू बण्डा इत्यादी का सेवन कर रहे होते थे.हमको पता चल चुका था कि वे घसीट-घसाट के मैट्रिक पास हुए थे.चुनावों के समय उनकी शान देखते बनती. हर प्रत्याशी उनको पैसा देते वे सभी को आश्वासन जिताने की गारंटी.हमलोगों तक के नाम उनको रटे थे. रमई की याद दाश्त नामों के मामले में बहुत पक्की थी. उनकी तारीफ़ हर नेता उनके लग्गू-भग्गू यानी सभी जो सियासी थे सभी किया करते एक बार हम उनसे पूछ बैठे:-"दादा, आप का तो बड़ा नाम है हर आम-खास के बीच फ़ेमस हो आप बड़ॆ नामी हो ".
वो अपनी अचानक हुई तारीफ़ से लजाते हुए बोले:- अरे गिरीश, नामी तो चोर भी होता है डाकू भी अपन तो सुनामी हैं..?
हम:-”दादा,सुनामी..?"
वो:-हिंदी तो पढ़े हो न सु यानी अच्छा और कु यानी बुरा
हम:-जी जानता हूं. सु यानी अच्छा और कु यानी बुरा
वे बोले:- मैं नामी ही नहीं "सुनामी" हूं.
जी दादा आप सुनामी हो. अब आपके नाम के आगे सुनामी शब्द जोड़ दूंगा बतौर विशेषण .
रमई जी की किस्मत का ताला एक दिन खुला वे एक बड़े नेता की चिलम भरते-भरते रमई राम जी कोई बड़ा ओहदा पा गये थे . अब उनका घर-द्वार सब कुछ है. पढ़ेलिखे नौकरी शुदा बच्चों के बाप हैं . खास पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. कार पे चलते हैं. पिछले हफ़्ते बाज़ार में मिल गये हमने छेड़ दिया "दादा, आप तो नामी ओह माफ़ी चाहूंगा सुनामी रमई राम जी हैं न ..?"
वे खिसियानी हंसी हंसते दांत निपोरते हुए बोले :-”तुम गिरीश अब तक नहीं बदले.
सच "सुनामी" किसी भी देश के लिये कितनी घातक है आज़ जान पाया हूं.. .
मंगलवार, मार्च 15, 2011
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Ad
यह ब्लॉग खोजें
-
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदने और यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देन...
-
*Let us now know how science is being challenged by a young yogi of India...* Can anyone travel 1,312 km (815 miles...
-
विश्व का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान नोबेल पुरस्कार है, और यह तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब यह वैश्विक शांति के लिए दिया जाए। डोन...