संदेश

मां चंद्रघंटा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवरात्रि का तीसरा दिन : माता चंद्रघंटा की आराधना

चित्र
आज 4 अप्रैल 2022 को नवरात्र का तीसरा दिन है और इस दिन हम मां चंद्रघंटा की आराधना करेंगे। मां चंद्रघंटा की विग्रह की आराधना के लिए जिस श्लोक से आवाहन किया जाएगा वह निम्नानुसार पिण्डजप्रवरारुढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता |  प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता  यदि यह श्लोक आप याद ना कर पाए तो निम्नलिखित श्लोक को पढ़िए *या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।* *नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।*     देवी के स्वरूप को समझने के लिए निम्न विवरण को अवश्य देखिए माँ का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घंटे का आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनके दस हाथ हैं। इनके दसों हाथों में खड्ग आदि शस्त्र तथा बाण आदि अस्त्र विभूषित हैं। इनका वाहन सिंह है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए उद्यत रहने की होती है।   मां चंद्रघंटा साधक को आत्मिक शांति एवं दुष्ट पर शक्तियों से मुक्त करती हैं। सनातन पूजा प्रणाली में केवल मूर्ति पूजा का महत्व ही नहीं है बल्कि साकार आराधना को भी महत्वपूर्ण मा