10.2.11

शारदे मां शारदे मन को धवल विस्तार दे



दिव्य चिंतन नीर अविरल  गति  विनोदित  देह  की !
छब तुम्हारी शारदे मां  सहज सरिता   नेह की !!
घुप अंधेरों में फ़ंसा मन  ज्ञान  दीपक बार   दे …!!
 शारदे मां शारदे मन को धवल  विस्तार दे
मां तुम्हारा चरण-चिंतन, हम तो साधक हैं अकिंचन-
डोर थामो मन हैं चंचलमोहता क्यों हमको  कंचन ?
ओर चारों अश्रु-क्रंदन,    सोच को विस्तार  दे…!!
शारदे मां शारदे मन को धवल  विस्तार दे
 अर्चना चावजी के सुरों में सुनिये यह वंदना दे




3 टिप्‍पणियां:

पद्म सिंह ने कहा…

मोहक आवाज़ मे अद्भुद वंदना ... बधाई

भारतीय नागरिक - Indian Citizen ने कहा…

बहुत सुन्दर वन्दना.

अजित गुप्ता का कोना ने कहा…

बहुत अच्‍छी वन्‍दना, बधाई।

Wow.....New

विश्व का सबसे खतरनाक बुजुर्ग : जॉर्ज सोरोस

                जॉर्ज सोरोस (जॉर्ज सोरस पर आरोप है कि वह भारत में धार्मिक वैमनस्यता फैलाने में सबसे आगे है इसके लिए उसने कुछ फंड...