15.5.11

डॉ अ कीर्तिवर्धन की कविता : आँख का पानी

आँख का पानी
होने लगा है कम अब आँख का पानी,
छलकता नहीं है अब आँख का पानी|
कम हो गया लिहाज,बुजुर्गों का जब से,
मरने लगा है अब आँख का पानी|
सिमटने लगे हैं जब से नदी,ताल,सरोवर
सूख गया है तब से आँख का पानी|
पर पीड़ा मे बहता था दरिया तूफानी
आता नहीं नजर कतरा ,आँख का पानी|
स्वार्थों कि चर्बी जब आँखों पर छाई
भूल गया बहना,आँख का पानी|
उड़ गई नींद माँ-बाप कि आजकल
उतरा है जब से बच्चों कि आँख का पानी|
फैशन के दौर कि सबसे बुरी खबर
मर गया है औरत कि आँख का पानी|
देख कर नंगे जिस्म और लरजते होंठ
पलकों मे सिमट गया आँख का पानी|
लूटा है जिन्होंने मुल्क का अमन ओ चैन
उतरा हुआ है जिस्म से आँख का पानी|
नेता जो बनते आजकल,भ्रष्ट,बे ईमान हैं
बनने से पहले उतारते आँख का पानी|



डॉ अ कीर्तिवर्धन 09911323732डॉ अ कीर्तिवर्धन, की कविता : आँख का पानी
डा० अ कीर्तिवर्धन


अ कीर्तिवर्धन के ब्लाग :-   
संवाद एवम समंदर  

2 टिप्‍पणियां:

Udan Tashtari ने कहा…

कम हो गया लिहाज,बुजुर्गों का जब से,
मरने लगा है अब आँख का पानी|

-उम्दा शेर!!

आभार डॉ कीर्तिवर्धन की गज़ल प्रस्तुत करने का.

आशुतोष की कलम ने कहा…

बहुत सुन्दर कविता..ये पश्चिम का अन्धानुकरण है की आँख का पानी ख़तम होता जा रहा है..

Wow.....New

Is everything predestined ? Dr. Salil Samadhia

आध्यात्मिक जगत के बड़े से बड़े प्रश्नों में एक है  - क्या सब कुछ पूर्व निर्धारित है ?  (Is everything predestined ? ) यदि हां , तॊ...