Ad
रविवार, जनवरी 11, 2009
शनिवार, जनवरी 10, 2009
गढ़ के दोष मेरे सर कौन मढ़ रहा कहो ?
मंगलवार, जनवरी 06, 2009
बूझ लिया और जान लिया पहचान लिया भी

“ब्लागर्षियों…!!”
पहेली ...ओउर .....ओकर जबाव .. तो ठीक है हमहूँ कहे देत हैं किहम तो उस भैये को खोजत हैं जिसने पहले-पहल यानि कि सबसे
पहले मुर्गी और अंडा को मुर्गी और अंडा की संज्ञा दी है. जिसकी तर्ज़ पे "ब्रह्म की पहचान"
करने वाले महर्षियों कि तरह "ब्लॉग-ऋषिगण " इस पहले का भेद जानने की कोशिश में
लगे हैं...!!अब इस पहेली को
को सुलझाने कि कोशिश के दौर में विजेता महारथियों को मेरी और मेरे अन्य ब्लॉग-मुनियों
की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
पहुंचे जी !
सोमवार, जनवरी 05, 2009
शतरंज के खिलाड़ी हैं हम !!
लड़का क्या करता है....?जी ब्लॉगर हैं ।तो ठीक है उसकी शादी फीमेल से नहीं ई-मेल से कर दीजिए। शतरंज के खिलाडी हिन्दी के ब्लॉगर एक आभासी हार जीत का मज़ा लेना हो तो इन ब्लॉगर (जिनमें मैं भीशामिल हूँ) की भाव-भंगिमा से बांचा जा सकता है। हर बाजी "पोस्ट" को विजेता के भाव सेलिखते हम सच अदद टिप्पणियों / आगंतुकों की प्रतीक्षा में लग जातें हैं। कम टिप्पणियों केबाबजूद हार न मानना हमारी विशेषता हैं। नाते चिट्ठों पे टिपिया के मांग लेतें हैं टिप्पणी मिल भीजातीं हैं। कुछ आपसी पीठ खुजाई में बदस्तूर लगे रहतें हैं । किंतु यहाँ क्रिया की प्रतिक्रया कासिद्धांत लागू होता है , यदि दो बार के बाद टिप्पणी रिटर्न गिफ्ट से न आए तो अपन उस ब्लॉग पेटिपियाना तो दूर उधर निगाह भी नहीं करते। गिव एंड टेक का मसला है भई !! कुछ विस्तार से बागर-चर्चा हो इस हेतु मैं अपनी तुच्छ बुद्धि से ब्लॉगर वर्गीकरण करने की सोची समझी गलती कर रहाँ हूँ .......
"A" सर्टिफिकेट धारी ब्लॉगर के लिए सब कुछ जायज होता है। ये लोग एक समूह में काम करतें हैं । तू मेरी खुजा मैं तेरी पीठ खुजाऊं की तर्ज़ पे हिन्दी ब्लागिंग जारी है।"B" इस सर्टिफिकेट धारी ब्लॉगर जहाँ बम वहाँ हम भी का पूरी निष्ठा से पालन करें हैं ।
"C" सर्टिफिकेट धारी ब्लॉगर बेचारे किस्म के होते हैं । जो समझ ही नहीं पाते कि "किस राह पे रुकना है किस छत को भिगोना है "
इन प्रमाण पत्रों के रंग से भी आप समझ लीजिये रेड ज़ोन से जुड़ना है -यलो या ग्रीन ज़ोन से । मेरी राय तो यात्री -या-माल गाड़ी से बन जाइए . ब्लॉग परिचालन प्रणाली का अनुपालन कीजिए मज़े से ब्लागिंग कीजिए । बिंदास होके
मंगलवार, दिसंबर 30, 2008
श्री राम ठाकुर दादा नहीं रहे

जबलपुर 29 दिसम्बर 2008
जबलपुर के श्रीराम ठाकुर "दादा",व्यंग्यकार लघु कथाकार श्री राम ठाकुर दादा का अल्प बीमारी के उपरांत दु:खद निधन हो गया। अपनी सत्यवादिता एवं विनोद के पर्याय एवं मित्रता के निर्वहन के लिए मशहूर दादा को कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए । उनके बारे में विस्तार से जानकारी के लिए यहाँ ,या यहाँ क्लिक कीजिए ।स्वर्गीय दादा की अन्तिम यात्रा में परिजनों के अलावा ज्ञान रंजन सहित संस्कार धानी जबलपुर के साहित्यकार,पत्रकार,विचारक, शामिल थे।
जन्म : 28 जनवरी 1946 बारंगी ,जिला : होशंगाबाद
अवसान: 28 दिसम्बर 2008 जिला:जबलपुर
शोकाकुल
जबलपुर के समस्त साहित्यकार
रविवार, दिसंबर 28, 2008
भारत पाक युध्द नहीं होगा : माधव सिंह यादव की भविष्यवाणी
जिन्हौने आभास के सैलिब्रिटी बनने का ऐलान किया था मानतें हैं कि :-"चांडाल योग राष्ट्र नहीं वरन उन लोगों के लिए मतिभ्रम का कारक होगा जो कि किसी ऊँचे पद पर आसीन हों अथवा जिनका सार्वजनिक जीवन समाज के लिए आवश्यक हो ।" इन उच्च पदस्थ एवं शोहरत धारी लोगों के जीवन में चांडाल योग उनकी वैचारिक क्षमता को प्रभावित करेगा ।
चांडाल-योग उच्च पदधारियों में मतिभ्रम का कारक है चांडाल- योग , इस योग के चलते महान हस्तियाँ कुछ ऐसे निर्णय ले लेंगी जो उनकी अपनी छवि के लिए घातक हो . एक ओर कतिपय महान हस्तियाँ विवादित बयान, अथवा कार्यों से सुर्खियों में रह सकतीं हैं . तो दूसरी ओर सेक्स-स्कैंडल भी उजागर होंगें इस बात को नकारा नहीं जा सकता. जबकि वे महान हस्तियाँ और भी अधिक यश पाएंगीं जो बिना किसी स्वार्थ और लिप्सा के उपेक्षित वर्ग के लिए काम करेंगीं . कोई भी व्यक्ति जो दीन-दुखियों की परवाह किए बगैर निजी स्वार्थ के लिए कोई कार्य करेंगें तुंरत आम जनता के सामने बेनकाब हो जाएंगें . |
मध्य-प्रदेश:-सर्वाधिक खुश हाल प्रदेश बनने की दिशा में प्रदेश को अच्छा नेतृत्व मिला है ज्योतिषाचार्य मानतें हैं कि प्रदेश का ओद्योगिक विकास सामाजिक विकास से पीछे ही होगा। साल भर सरकार और सरकारी तंत्र विकास के मानवीय बिन्दुओं पर कार्य करता नज़र आएगा। महिला-बच्चो,गरीबों के लिए प्रभावी कार्यक्रम बनेगे और लागू किए जाएंगें ।
आम जीवन संतुष्ट होगा। किंतु शीर्ष पर उथल-पुथल जारी रहेगी।
| यह वर्ष फल माधव सिंह यादव के अनुसार चार माह के लिए है शेष माहों के बारे में वे शीघ्र जान कारी देंगे जो प्रकाशित की जावेगी |
शुक्रवार, दिसंबर 12, 2008
नार्मदेय ब्राहमण समाज खुश है ताजपोशी से
नार्मदीय ब्राह्मण समाज जबलपुर , टिमरनी,हरदा,नागपुर,
के सभी पदाधिकारियों द्वारा श्री शिवराज चौहान को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर १२ दिसम्बर २००८ को शपथ ग्रहण करने पर हर्ष व्यक्त किया है।
| प्रदेश में मानव विकास की ओर ध्यान देने वाले शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री के पद पर पुन: आसीन करा कर
प्रदेश की जनता ने
उनके कार्य को सम्मानित किया गया है... नार्मदीय ब्राह्मण समाज
|
Ad
यह ब्लॉग खोजें
-
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदने और यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देन...
-
*Let us now know how science is being challenged by a young yogi of India...* Can anyone travel 1,312 km (815 miles...
-
फेसबुक पर सदानंद गोडबोले जी की पोस्ट जो मूलत पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री जी का मूल मराठी सन्देश :: अनुवादक पुखर...