Ad

सोमवार, फ़रवरी 15, 2010

किसलय जी का समझदार कुत्ता बोनी

एक  मकबूल डॉग बोनी  ने किसलय जी के अथक परिश्रम से काफी कुछ सीख गया एक हम हैं कि उनकी मेहनत से सिखाई जा रही बातों पे ध्यान नहीं दे रहे .... अब हम ठहरे 'जो गुरु मिलहिं विरंची सम:' के अनुगायक चलिए मैं तो समय आने पे ही सीख पाउँगा बोनी के कारनामे देखिये 

शनिवार, फ़रवरी 13, 2010

Talk Show With Sanjeev Verma Salil



पेशे से अभियंता ह्रदय से कवि लोक निर्माण विभाग मध्य-प्रदेश में पदस्थ प्रशासन में महत्वपूर्ण अस्तित्व निरंतर गति शील दिव्य नर्मदा के मालिक भाई संजीव वर्मा सलिल से बातचीत

गीत का बनकर
विषय जाड़ा
नियति पर
अभिमान करता है...
कोहरे से
गले मिलते भाव.
निर्मला हैं
बिम्ब के
नव ताव..
शिल्प पर शैदा
हुई रजनी-
रवि विमल
सम्मान करता है...

गीत का बनकर
विषय जाड़ा
नियति पर
अभिमान करता है...

फूल-पत्तों पर
जमी है ओस.
घास पाले को
रही है कोस.
हौसला सज्जन
झुकाए सिर-
मानसी का
मान करता है...

गीत का बनकर
विषय जाड़ा
नियति पर
अभिमान करता है...

नमन पूनम को
करे गिरि-व्योम.
शारदा निर्मल,
निनादित ॐ.
नर्मदा का ओज
देख मनोज-
'सलिल' संग
गुणगान करता है...

गीत का बनकर
विषय जाड़ा
खुदी पर
अभिमान करता है...

गुरुवार, फ़रवरी 11, 2010

रविवार, फ़रवरी 07, 2010

अनूप शुक्ल जी से संवाद

ब्लॉग के सशक्त हस्ताक्षर अनूप शुक्ला संयुक्त महाप्रबंधक लघु शस्त्र निर्माणी ,कानपुर  हैं .  आज ब्लॉग जगत के लिए उनसे हुए संवाद को पेश करते हुए मुझे ख़ुशी है
उनके ब्लॉग फुरसतिया  चिट्ठा चर्चा 
मैं ही प्रथम नहीं हूँ जो पाडकास्ट इंटरव्यू ले रहा हूँ मुझसे बेहतरीन अंदाज़ में इस  चर्चा के पहले भी पॉडभारती पर अनूप जी से चर्चा हुई उसे मत भूलिए उसे भी सुन ही लीजिये यहाँ

http://farm1.static.flickr.com/68/180964552_311e124a34.jpg
 

शनिवार, फ़रवरी 06, 2010

सुरेश चिपलूनकर से बात चीत

राष्ट्र वादी विचार धारा के पोषक अंतर जाल के महत्वपूर्ण लेखक सुरेश चिपलूनकर से हुई बात चीत दो भागों में पेश है
 भाग  दो

_______________________________________________

एक

गत्यात्मक ज्योतिष की प्रवर्तक श्रीमती संगीता पुरी जी की भविष्यवाणी सही हुई

सुधि श्रोता गण
सादर-अभिवादन
पोडकास्ट साक्षात्कार के दूसरे भाग में संगीता पुरी जी ने ज्योतिष को विज्ञान  कहने में कहीं कोई कमीं नहीं छोड़ी. किन कारणों से ज्योतिष को विज्ञान की सहमति न मिल सकी यह भी बताया है. साथ ही  उनके द्वारा मेरे  जन्म से लेकर अब तक के उतार चढ़ाव को भी प्रेषित किया जो 90 प्रतिशत सही पाए गए {देखिये ग्राफ एक एवं दो }

बावरे-फकीरा पर प्रसारित  उनसे लिए  साक्षात्कार भाग एक को सुनने भाग-एक पर क्लिक कीजिये  मिसफिट ब्लॉग पर पहुँच कर तथा   भाग-दो सुनने के लिए  यहाँ चटके का इंतज़ार है. इस प्रयोग को जारी रखने आपका सहयोग अपेक्षित है .आज की चर्चा सुनकर आपको  ज्ञात  कि मौसम संबंधी भविष्यवाणी पूर्णत: सही साबित हुई है



संगीता पुरी जी
 
                                                                                                                ग्राफ एक 


                                                                                                      ग्राफ दो 
 

___________________________________________________
सेकण्ड कापी 

गुरुवार, फ़रवरी 04, 2010

श्री राजीव तनेजा जी से बातचीत

राजीव  तनेजा दिल वालों की दिल्ली की दिलदार शख्शियत तनेजा जी एक नहीं दो  ,तीन  न बाबा पूरे चार ब्लाग्स के मालिक  हैं  आज श्री राजीव तनेजा जी से बातचीत की गई जिसे  सुनिए अन्तरंग बात चीत  ''सव्यसाची'' पर .

Ad

यह ब्लॉग खोजें

मिसफिट : हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉगस में