Ad
सोमवार, मार्च 28, 2022
कश्मीर नामा 02 : राज तरंगिणी सिद्ध करती है कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है ..!"
कल्हण किसी सरकारी भर्ती परीक्षा के लिए सवाल बनकर रह गए हैं। मेरा मानना है कि हमें भारत को समझने के लिए भारतीय प्राचीन इतिहास को पढ़ने की आवश्यकता है। परंतु हम इन सब से दूर रहते हैं पढ़ने लिखने का आजकल चलन ही खत्म हो गया है। आइए हम राज तरंगिणी में वर्णित कश्मीर के इतिहास के माध्यम से भारत को जानने की कोशिश करते हैं। यहां एक तथ्य स्पष्ट करना चाहता हूं कि "वामन मेश्राम जैसे कुछ अति उत्साही लोग सार्वजनिक मंच से जाती पाती का विश्लेषण करते हुए समाज का वर्गीकरण करने में पीछे नहीं रहते।"
ब्राह्मणों को अपमानित के पीछे अगणित कारण गिनाने वाली भीड़ को बता देना चाहता हूं कि- "भारतीय इतिहास में कभी भी जाति के आधार पर इसी प्रकार की असहिष्णुता का प्रावधान नहीं था ।"
ऐतिहासिक दस्तावेजों एवं ग्रंथों के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि भारत में वर्ण व्यवस्था थी परंतु सामाजिक एकात्मता के भाव को यह व्यवस्था समाप्त नहीं कर रही थी। वर्ण व्यवस्था केवल कर्म आधारित जीविकोपार्जन पर केंद्रित रही है। मैंने अपनी कृति भारतीय मानव सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश द्वार 16000 ईसा पूर्व में स्पष्ट रूप से इस बात का गहन अध्ययन के उपरांत उल्लेख किया है।
जाती पाती का वर्गीकरण केवल मुस्लिम आक्रांता आक्रमणकारियों तथा ब्रिटिश आक्रमणकारियों के आने के उपरांत सामाजिक विघटन जाति के आधार पर हुए हैं। विदेशी शासकों ने अपने लाभ के लिए कुछ ऐसे प्रयास किए जिससे सामाजिक रिलेशनशिप में बदलाव हुआ है। जबकि इसके पूर्व मिहिरकुल जो हूण था तथा कनिष्क जो कुषाण था के कार्यकाल में सामाजिक एकात्मता प्रभावित नहीं हुई। इस बात का रहस्योद्घाटन भारत के प्रथम इतिहासकार कल्हण की किताब राज तरंगिणी में होता है।
केवल मुस्लिम आक्रांता आक्रमणकारियों और ब्रिटिश उपनिवेश वादियों के कारण भारतीय समाज में उथल-पुथल और ढांचागत बदलाव देखने को मिले। इन दोनों ही वर्गों ने भारतीय एकात्मता को गंभीर क्षति पहुंचाई है। राज तरंगिणी के लिखे जाने के पूर्व चीनी यात्रियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भारत में एकात्मता के भाव सर्वव्यापी रहे हैं। क्योंकि यह आलेख राज तरंगिणी पर केंद्रित है अतः उसी आधार पर यहां स्पष्ट करना आवश्यक है कि 10 वीं 11 वीं शताब्दी तक सामाजिक ढांचा बेहद प्रभावशाली एवं एकात्मता को बढ़ावा देने वाला था। उदाहरणार्थ वैवाहिक संबंध किसी भी जाति के हो सकते थे। और अस्पृश्यता कश्मीर में कभी देखने को नहीं मिलती थी। प्रमाणित तौर पर कहा जा सकता है कि डोम जाति की कन्या भी कश्मीर की महारानी के रूप में राज तरंगिणी उल्लेखित है। इतना ही नहीं कालांतर में एक राजा जिनका नाम कल्यपाल था वे निम्न वर्ण के थे । उनका विवाह राजपूतों में ही हुआ अर्थात प्रत्येक कश्मीरी को सामाजिक अधिकार समान रूप से प्राप्त हुए थे जन्मना जाति के आधार पर नहीं। लेकिन यह सच है कि केवल मुस्लिम जाति से वैवाहिक संबंध स्थापित नहीं किए जा सकते थे। परंतु उन्हें राज्य में प्रमुख पदों पर किया जाता था। राज तरंगिणी के अनुसार राजा ललित आदित्य का मंत्री तुखार था जो तुर्की मूल का था और मुस्लिम था। किसी भी गैर कश्मीरी के प्रति कश्मीर में निरादर का भाव नहीं पाया गया। उन्हें श्रद्धालु आदरणीय इत्यादि शब्दों से संबोधित किया जाता था।
अगर आप राज तरंगिणी पढ़ लेंगे तो आपको यह ज्ञान हो जाएगा कि कश्मीर भारत का अविभाज्य हिस्सा है, सांस्कृतिक सामाजिक स्वरूप में भी और भौगोलिक स्वरूप में इसे भारत से पृथक देखा ही नहीं जा सकता।
कश्मीर में हूण राजा मिहिरकुल ने तथा मेघवाहन ने कश्मीर में ब्राह्मणों को राज आश्रय देकर बसाया तथा उनकी सेवाएं ली।
स्वतंत्रता के उपरांत लिखा गया भारतीय इतिहास राज तरंगिणी नामक ग्रंथ को पढ़ने के उपरांत भ्रामक और अर्थहीन प्रतीत होता है।
रविवार, मार्च 27, 2022
ISI and Pakistan Army are looking for new rubber stamps
क्या पढूं...?
शनिवार, मार्च 19, 2022
कश्मीर नामा 01 : सहदेव ने स्थापित किया था कश्मीर
यूरोपीय विद्वान विंटरनिट्स भारत के प्रथम इतिहासकार के रूप में कल्हण का नाम सर्वोच्च स्थान पर रखा उसका कारण था कि कल्हण अपनी कृति-"राजतरंगिणी" में व्यवस्थित ढंग से इतिहास का लेखन किया। इतिहास लेखन के लिए जिन बिंदुओं का विशेष ध्यान दिया जाता है उसका ध्यान रखते हुए कल्हण ने काव्य के रूप में राजतरंगिणी की रचना की। इस कृति का रचनाकाल 1147 से लेकर 1149 ईस्वी था। कुछ लोगों की मान्यता है कि सन 1150 तक यह इतिहास लिखा गया। कुछ लोगों का मंतव्य है कि-"कल्हण ही राज तरंगिणी का लेखन काल कल्हण के बाद भी जारी रहा। और उसके सह लेखक थे जोनराज, प्रज्ञा भट्ट, श्रीवर अथवा सीवर एवम सुका ।
अर्थात राज तरंगिणी में कई और लेखक भी शामिल हुए।
राज तरंगिणी का जिन भाषाओं में रूपांतरण हुआ वह है राजा जैनुबुद्दीन के दरबारी कवि मुरला अहमद शाह जिन्होंने इस कृति का फारसी भाषा में अनुवाद बसीर उल अरमाद नाम से किया था। इसी नाम से मुगल बादशाह अकबर के राज कवि शाह मुल्लाह शाहबादी ने भी किया है।
अंग्रेजी विद्वान शाहजहां के कार्यकाल में भारत आए और उन्होंने अपनी किताब पैराडाइज ऑफ इंडिया में इस किताब का अनुवाद प्रकाशित किया था। परंतु यह कृति अब विश्व में उपलब्ध नहीं है। अंग्रेजी भाषा में ऑरेलेस्टाइन द्वारा किए गए अनुवाद की उपलब्धता विश्व साहित्य में है।
मैंने अपनी कृति भारतीय मानव सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश द्वार 1600 पूर्व में महाभारत के काल का विवरण प्रस्तुत कर दिया है। महाभारत काल से लेकर लोहार वंश के अंतिम हिंदू राजावंश तक 36 वर्ष और 64 उप जातियों का उल्लेख करते हुए कल्हण ने इतिहास का लेखन किया है। कल्हण ने अपने इतिहास में अर्थात राज तरंगिणी में यह तथ्य स्थापित किया है कि पांडवों के छोटे भाई सहदेव ने कश्मीर में राज्य की स्थापना की थी।
राज तरंगिणी के अनुसार अशोक ने कश्मीर में भी अपने राज्य का विस्तार कर लिया था। प्रारंभ में अशोक शैव संप्रदाय का मानने वाला था। तदुपरांत वह बौद्ध धर्म को मानने लगा। इस कृति में कुषाण वंश के राजा कनिष्क के कश्मीर में विस्तार का भी उल्लेख करते हुए बताया गया है कि वहां कनिष्क पुर नामक नगर की स्थापना कनिष्क ने ही की थी। कनिष्क के काल में चौथी बौद्ध संगति का विवरण भी है।
राजा अवंती बर्मन के दरबार में सूर नामक प्रथम इंजीनियर ने झेलम पर पुल बनाया था ऐसा उल्लेख इस कृति में मिलता है।
कल्हण ने 813 ईसा पूर्व से 1150 ईस्वी तक अपनी कृति में दर्ज किया है। कृपया देखिए महाभारत का कालखंड 3762 ईसा पूर्व की पुष्टि आचार्य मृगेंद्र विनोद एवं वेदवीर आर्य ने भी की है। तदनुसार इसका उल्लेख मेरी कृति भारतीय मानव सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश द्वार 16000 ईसा पूर्व में प्रश्न क्रमांक 192 से 197 तक में दर्ज है।
मित्रों कल्हण ने अपनी संस्कृत में लिखी गई कृति राज तरंगिणी में जिस इतिहास लेखन के मूल तत्वों का ध्यान रखा है उन्हें हम क्रमशः निम्नानुसार विश्लेषण कर सकते हैं....
[ ] प्राचीन राजवंश की क्रमवार जानकारी। राज तरंगिणी का अर्थ होता है राजाओं की नदियां अर्थात राज सत्ता का प्रवाह।
[ ] अपने ग्रंथ को प्रमाणित सिद्ध करने के लिए उन्होंने (कल्हण ने) 7826 श्लोकों में महाभारत काल से लेकर 1150 ईस्वी तक का इतिहास लिखा है।
[ ] प्रथम 3 तरंगिणीयों में अर्थात अध्याय में राजवंशों का रामायण एवं महाभारत कालीन राजवंशों का तत्सम कालीन संबंध उल्लेखित किया है।
[ ] कल्याण में कश्मीर में बौद्ध धर्म की स्थापना 273 ईसा पूर्व उल्लेखित की है।
[ ] परमाणु की पुष्टि के लिए श्रुति परंपरा पुरातात्विक प्रमाण आदि का विश्लेषण भी राज तरंगिणी में डाला है।
[ ] राज तरंगिणी में आठ तरंगिणीयां 7826 श्लोक हैं।
[ ] राज तरंगिणी में सभी राजवंशों का तटस्थ भाव से विश्लेषण किया है राजाओं के गुण दोषों का स्पष्ट चित्रण किया है।
[ ] सामाजिक व्यवस्था धार्मिक आर्थिक एवं आध्यात्मिक परिस्थितियों का सटीक विवरण प्रदर्शित है।
भारत के प्राचीनतम इतिहास को समझने के लिए रोमिला थापर जैसे भ्रामक मंतव्य स्थापित करने वाले इतिहासकारों की जरूरत नहीं है। हमें चाहिए कि हम प्राचीन इतिहास का अध्ययन कल्हण की राज तरंगिणी से शुरू करें।
नोट:- युवाओं को यह आर्टिकल इसलिए पढ़ना चाहिए क्योंकि ताकि वे पीएससी यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी स्पर्धाओं के लिए *प्राचीन भारतीय इतिहास* उपयोगी पाठ्य सामग्री है।
अन्य सभी को इस हेतु पढ़ना चाहिए ताकि आप भारत को समझ सकें।
शुक्रवार, मार्च 18, 2022
मैक्समूलर ही नहीं दिनकर जी और राहुल सांकृत्यायन जी ने भी झूठ बोला
लोक साहित्य में भारतीय वैदिक साहित्य में विदेशी यात्रियों द्वारा लिखे गए साहित्य में भारत के यथार्थ को चित्रित किया है। फिर भी हम अपने प्रमाद वश तथाकथित प्रगतिशील साहित्यकारों के प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाते। हम पढ़ते नहीं हैं इसलिए हम जवाब नहीं दे पाते।
रामधारी सिंह दिनकर को नकारना मेरे लिए कोई कठिन नहीं था हो सकता है आपके लिए कठिन हो।
*चर्चिल ने भारत को केवल एक भौगोलिक शब्द कहा है उनका मानना था भारत एक भौगोलिक शब्द है जैसे भूमध्य रेखा कोई राष्ट्र नहीं भारत भी एक राष्ट्र नहीं है।*
*सर जॉन स्ट्रैची कहते हैं-" भारत के बारे में जानने वाली पहली और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत नाम का कोई देश ना कभी था न कभी है*
इन तमाम मान्यताओं और नैरेटिवस को यूरोपियन नेपोटिज्म के अलावा क्या नाम दिया जाए?
मित्रों अब समय आ गया है जब वेदों, उपनिषदों, आरण्यकों, संहिताओं, महाकाव्य क्रमशः रामायण महाभारत, शास्त्रों आदि पर स्पष्ट मीमांसा करते हुए अपनी बात रखी जाए। इस क्रम में मैंने *भारतीय मानव सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश द्वार 16000 ईसा पूर्व* कृति की रचना की है। यह एक ऐतिहासिक कृति है। इसी क्रम में जनरल जीडी बक्शी ने सरस्वती सभ्यता के जरिए भी भारत को भारतीय नजरिए से समझने की पेशकश की है । मित्रों आइए विंस्टन चर्चिल और स्ट्रैची को नकारते हुए मैक्स मूलर तथा वामपंथी लेखकों साहित्यकारों जैसे संस्कृति के चार अध्याय लिखने वाले रामधारी सिंह दिनकर को वोल्गा से गंगा तक लिखने वाले राहुल सांकृत्यायन द्वारा स्थापित मंतव्य को जड़ से समाप्त किया जाए। वरना हम अपनी संतानों को क्या जवाब देंगे।
कृपया अमेजॉन फ्लिपकार्ट गूगल बुक्स किंडल पर उपलब्ध ऐसी कृतियों को अवश्य पढ़ें और जाने भारत का सच्चा इतिहास भारतीय नजरिया से।
Bhartiya Manav Sabhyta Evam Sanskriti Ke Pravesh Dwaar: 16000 Isa Purva ( भारतीय मानव–सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेशद्वार : 16000 ईसा पूर्व )
रविवार, मार्च 06, 2022
सिमरन शुक्ला जी द्वारा रेवा टीवी के लिए "भारतीय मानव सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश द्वार :16000 वर्ष ईसा पूर्व पर केन्द्रित मेरा साक्षात्कार"
रेवा टीवी पर "भारतीय मानव सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश द्वार :16000 वर्ष ईसा पूर्व पर केन्द्रित साक्षात्कार"
पुस्तक प्राप्ति हेतु यहा क्लिक कीजिये "अमेजान"
सोमवार, फ़रवरी 28, 2022
शून्न्य से शिखर पर जाया जाता है ना कि एकदम शिखर पर कोई भी चढ़ा है आज तक...?
"भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रवेश द्वार 16000 वर्ष ईसा पूर्व..! आन लाइन रिलीज़ महाशिवरात्री 1 फरवरी 2022 "
शुक्रवार, फ़रवरी 25, 2022
Will Ukraine Russia war be the shortest?
Russia wants to return to its Soviet condition. Putin wants the old situation to be restored to what the world saw in 1991.
The US and the NATO Alliance together are not going to do anything in this matter.
The United States does not, under any circumstances, support any form of military action other than sanctions.Going to war with Russia would be equivalent to opening the window to a world war.At the time of writing these lines, US President Joe Biden has made harsh remarks regarding interference on freedom and sovereignty
Russia's four big banks and important products may be banned, but it is clear that Europe is in this war, fearful of energy, especially petrol, which goes through pipelines from Russia to Europe
In this small war, there appears to be a mutual vested interest between Russia, America as well as many other countries in Europe.
It is certain that Ukraine cannot survive with Russia for more than 1 or 2days without any outside help.In such a situation, the war can take a very short period of time.
The negative consequences of this war can be seen immediately in the countries around , Ukraine like slovakia, Lithuania etc.
Here was the legality and illegality of the war, but there is no position to comment at the moment, but it is true that the thinking of Russia has proved to be expansionist.
Meanwhile, the concern of about 20000 Indians is haunting the Government of India.Till the time of writing of these lines, the Government of India is planning to relocate citizens to other countries by road other than by air.
Honey is not ready to give up on Ukraine's army chief and foreign minister Putin. Ukraine has made it clear the spirit of fighting till the last breath.
Although Ukraine is diligently engaged in defending its existence, but the situation has changed due to the absence of NATO in the war.
Overall, this war is definitely small but will raise very big questions, which will put not only the Russian leadership but America in the dock in solving it.
बुधवार, फ़रवरी 23, 2022
Gateway to Indian Civilization and Culture 16000 BCE Prelaunch Review Vedio on YouTube by Amit Parnami
मंगलवार, फ़रवरी 22, 2022
महाशिवरात्रि 1 मार्च 2022 को रिलीज़ होगी : "भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेशद्वार :16000 ईसा पूर्व "
भारतीय सभ्यता कब शुरू हुई आर्य कौन थे भारत का सांस्कृतिक विकास कैसे हुआ और किसने किया? इन सभी सवालों के जवाब आपको जानने चाहिए न ssss....! सच्चे भारतीय को अपने भारतीय होने पर गौरव होना ही चाहिए ! गौरव तब आप महसूस करेंगे जब आप जानेंगे कि ने आपने अपना विकास कैसे किया ?
यह जानने के लिए आपको चाहिए कि आप उन
किताबों का अध्ययन करें जिनमें भारत के वैभव शाली सांस्कृतिक विकास का विवरण दर्ज
है। भारत को जानने के लिए चीन सेंट्रल एशिया पुर्तगाल यूनान जाने कहां-कहां से लोग उन दिनों आया करते थे जब आने जाने के
लिए हवाई यात्रा संभव न थी जी हां हम भारतीयों के पास गणित था राजनीति,समाजशास्त्र ,
रसायन शास्त्र ,चिकित्सा शास्त्र,
अर्थशास्त्र, साहित्य संगीत का ज्ञान का भंडार था था। आज आप और हम नासा के हवाले
से कई बातें कहते हैं परंतु हमारे पूर्वज सूर्य सिद्धांत के आधार पर नक्षत्र
विज्ञान की व्याख्या करते थे । जानते हैं सूर्य सिद्धांत किसने लिखा सूर्य
सिद्धांत के लेखक मयासुर नामक असुर प्रजाति के विद्वान थे। यही नक्षत्र विज्ञान का
अद्भुत ज्ञान का भंडार निमिष निमिष का हिसाब देता था। गैलीलियो बड़ी जद्दोजहद के
बाद सिद्ध कर पाएगी पृथ्वी गोल है लेकिन वराह के चित्र पर आपने गेंद जैसी गोल
पृथ्वी की आकृति देखी होगी यानी भारतीय नक्षत्र विज्ञान हजारों हजारों वर्ष पहले
तय कर चुका था कि पृथ्वी गोल है।
मैं अपने दर्शकों को बता दूं कि -
भारत ज्ञान विज्ञान के तमाम बिंदुओं के अलावा सांस्कृतिक विकास यात्रा में भी
सर्वोपरि रहा है। हमारा ज्ञान 4000
या 5000 साल पुराना नहीं है
बल्कि भारत की सभ्यता का विकास लाखो वर्ष पहले भारत में ही हुआ है और सांस्कृतिक
विकास 16000 वर्ष ईशा पूर्व हुआ है। यह मैं नहीं
कह रहा हूं यह कह रही है सामाजिक विचारक चिंतक कवि लेखक गिरीश बिल्लोरे की कृति
"भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का प्रवेश द्वार 16000 वर्ष ईसा पूर्व..!"
यह पुस्तक अमेजॉन फ्लिपकार्ट तथा
किंडल पर 01 मार्च 2022 से उपलब्ध होगी।
अमेजॉन पर भारतीय पाठक प्री रिलीज आर्डर किए जा सकते हैं। विदेशी पाठक किंडल पर ही
अमेजॉन के जरिए पुस्तक बुक कर सकते हैं। तो भारत को समझना है और उस पर गौरव करना
है तो इस कृति को अवश्य पढ़िए
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
Ad
यह ब्लॉग खोजें
-
सांपों से बचने के लिए घर की दीवारों पर आस्तिक मुनि की दुहाई है क्यों लिखा जाता है घर की दीवारों पर....! आस्तिक मुनि वासुकी नाम के पौरा...
-
संदेह को सत्य समझ के न्यायाधीश बनने का पाठ हमारी . "पुलिस " को अघोषित रूप से मिला है भारत / राज्य सरकार को चा...
-
मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ एवम भुवाणा क्षेत्रों सावन में दो त्यौहार ऐसे हैं जिनका सीधा संबंध महिलाओं बालिकाओं बेटियों के आत्मसम्मान की रक...