Ad
शुक्रवार, जुलाई 29, 2022
पप्पू भाई चल दिए : विनम्र श्रद्धांजलि
बुधवार, जुलाई 27, 2022
Politicians and Leftists don't have the right to define Hindutva...?
14 साल से लड़ रहे दंपत्ति को माननीय जस्टिस श्री रोहित आर्या जी का सबक
सोमवार, जुलाई 25, 2022
सिन्धु घाटी सभ्यता का काल निर्धारण होते ही बदल जाएगी विश्व की सभी सभ्यताओं की टाइम लाइन ?
श्री आर सी मजूमदार खुले तौर पर स्वीकारते हैं कि-“भारत
के आदिम निवासियों कि संस्कृति के सम्बन्ध में पीछे जो भी कुछ कहा गया है वह भाषाशास्त्र
के आधार- वर्तमान भाषाओं में जीवित प्राचीनतम शब्दों के अध्ययन के निष्कर्ष –पर ही
आश्रित है . यह परोक्ष एवं अत्यंत संदिग्ध साधन है और किसी प्रकार भी तत्कालीन
संस्कृति का विस्तृत चित्र उपस्थित नहीं करता. किन्तु जब तक ऐसे स्मारक नहीं मिल
जाते इससे अधिक कुछ कह सकना संभव भी नहीं है. (सन्दर्भ-डा रमेशचंद्र मजूमदार कृत ग्रन्थ
“प्राचीन भारत” प्रथम संस्करण 1962 के 8वाँ संस्करण पृष्ठ 7) शेष पन्नों पर श्री मजूमदार नदी घाटी सभ्यता की विशेषताओं पर
आलेखन करते हुए तत्समकालीन नगर-निवेश,मकान,स्नानागार,खाद्य,वस्त्र,आभूषण,फर्नीचर
एवं बर्तन,हथियार,कला,मुहरें, मातृका-मूर्तियाँ, शिव, शिव लिंग-पूजन, पशु-वृक्ष की
पूजा आदि का उल्लेख करतें हैं. श्री मजूमदार ने 1922-23 तक प्राप्त अवशेषों के
आधार पर उपरोक्त कथन किया, जो स्वाभाविक है. इसके उपरांत बहुतेरे वामधर्म के पूजक
विद्वानों ने अवेश्ता एवं वेदों की भाषा को लगभग समतुल्य मानते हुए वेदों को
आर्यों नामक नस्ल के स्टेफी चरोखर से आकर रचने की पुष्टि कर दी .यह कैसा सच है कि असभ्य
लड़ाके माने जाने वाले आक्रमण कर्ता आर्य भारत में आते ही एकदम पवित्र हो गए उनने
संस्कृत भाषा का निर्माण भी कर लिया तथा उस भाषा में वेद भी लिख दिए. विचार करें
तो इतिहासकार चरवाहों को आक्रान्ता, बना
देते हैं फिर उनको विद्वान् बना कर भाषा
निर्माता (संस्कृत भाषा) भी कह देते हैं. इतना ही नहीं इतिहास विद इन आर्यों को वेदों
का सर्जक भी कह देते हैं. यह सब कुछ ईसा के 2000 से 1500 वर्ष पूर्व घटित हो जाना
कितना उचित एवं वैज्ञानिक सत्य है इसे ईश्वर ही जानता है.
जब भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश द्वार की
पड़ताल की तो ज्ञात हुआ कि वामधर्मी विद्वान् नक्षत्र विज्ञान के एंगल से अब भी कुछ
नहीं देख रहे हैं. मध्य-प्रदेश के भुवाणा-मालवा निमाड़ में एक लोकोक्ति मशहूर है जिसमे
कहा गया है कि “ कानी गाय कोsss एक गोयो...!” अर्थात कानी गाय चरोखर से लौटे हुए
एक ही रास्ते पर चलती है. अस्तु वेदवीर आर्य ने वेद एवं वेदोत्तर साहित्य में वर्णित
नक्षत्रों की युति/संगती/स्थितियों का वर्तमान में प्रयुक्त एस्ट्रोनामिकल गणना के
आधार पर पैमाइश की तो वेदों का निर्माण श्रुति रूप में 14500 ईसा पूर्व से
प्रारम्भ किया जाकर 11200 ईसापूर्व तक नियत किया है.
नदी-घाटी सभ्यता के उपरांत श्रुति में संचित वेदों की लिखित
रूप से रचना की गई. अर्थात नदी घाटी सभ्यता का काल उसके पूर्व लगभग 16000 ईसा
पूर्व कहीं रहा होगा ऐसा मेरा मानना है जो निष्कर्ष के रूप में कृति “भारतीय मानव-सभ्यता एवं संस्कृति के प्रवेश
द्वार 16000 ईसा-पूर्व” में उल्लेखित है.अपनी रिसर्च के आधार पर नदी घाटी सभ्यता
को मैं पूरे विश्वास के साथ निम्नानुसार कालानुक्रम देने में असहमति व्यक्त करता
हूँ.....
1. पूर्व हड़प्पा काल :
3300-2500 ईसा पूर्व,
2. परिपक्व काल: 2600-1900 ई॰पू॰;
3. उत्तरार्ध हड़प्पा काल:
1900-1300 ईसा पूर्व
उपरोक्त वर्गीकरण के अस्वीकृत करने का आधार श्रीयुत
वाकणकर की खोज को स्वीकारना आवश्यक है जो नर्मदा घाटी सभ्यता के अवशेषों को
पुष्टिकृत करते हैं. साथ ही लगभग 10 हज़ार साल पूर्व विलुप हुई सरस्वती नदी जिसका उल्लेख
बारम्बार वेदों में है को भी आधार मानकर इतिहास का पुनरीक्षण आवश्यक है. भारतीय
प्राचीन इतिहास में रूचि रखने वाले युवा साथियों को खुला आमंत्रण है कि वे भी भारत
के प्राचीन इतिहास का आलोचनात्मक अध्ययन करते हुए रिसर्च भी करें ताकि वाम-धर्मियों
द्वारा स्थापित मिथकों से आने वाली पीढी को बचाएं. तथा छोटा सा किन्तु महान कार्य करके विश्व की सभ्यताओं की टाइम लाइन को भी सुनिश्चित करके महान कार्य करें .
आलेख
गिरीश बिल्लोरे मुकुल
शनिवार, जुलाई 23, 2022
भारत से प्रतिभा पलायन : कारण और निदान [ गिरीश बिल्लोरे मुकुल]
संसद के मानसून सत्र में तारांकित लोकसभा प्रश्न के जवाब में जानकारी स्पष्ट हुई है जिसके अनुसार भारत से 392000 लोग विदेशों में स्थाई रूप से बसने के इरादे से लगभग 120 देशों के नागरिक बन चुके हैं।
मीडिया सूत्रों से तथा संसद में दिए जवाब के अनुसार टॉप 10 देशों की सिटीजनशिप लेने वालों में अमेरिका में सिटीजनशिप प्राप्त करने वालों की संख्या 1,70,795 है। जबकि कैनेडा की नागरिकता प्राप्त करने वाली आबादी 64,071 है। ऑस्ट्रेलिया को भी लोगों ने तीसरी प्राथमिकता पर रखते हुए अब तक. 58,391 वहां की नागरिकता प्राप्त कर चुके हैं। यूनाइटेड किंगडम की नागरिकता लेने वालों की संख्या 35,435 , तथा 12131 लोग इटली और 8,882 लोग न्यूजीलैंड के नागरिक बन चुके हैं. भारत के लोग सिंगापुर और जर्मनी की नागरिकता क्रमश: 7,046 , 6,690 जर्मनी, 3,754, स्वीडन के नागरिक हो गए हैं।भारत और भारतीयों की नजर में सबसे अशांत हमारे पड़ोसी पाकिस्तान में 48 भारतीयों ने नागरिकता प्राप्त की है।
उपरोक्त नागरिकता संबंधी आंकड़ों के सापेक्ष हम अनिवासी प्रवासी भारतीयों अर्थात एन आर आई के आंकड़ों पर गौर करें तो विगत 20 वर्षों में 1.80 करोड़ है. अर्थात एक करोड़ अस्सी लाख भारतीय पहले से ही विदेशों में विभिन्न कारणों से प्रवास पर हैं . अर्थात कुल प्रवासियों के 2.8% लोगों ने ही विदेशी नागरिकता हासिल की है.
विगत दो दिनों में नागरिकता के मुद्दे पर सबकी अपनी अपनी अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का कहना है कि राजनीतिक अस्थिरता, एक महत्वपूर्ण वजह है। ऐसे लोगों की राय से कोई भी सहमत नहीं होगा और होना भी नहीं चाहिए। जो राष्ट्र की नागरिकता त्याग कर अन्यत्र राष्ट्रों में नागरिकता ग्रहण करते हैं यह उन व्यक्तियों के लिए सर्वथा व्यक्तिगत मुद्दा है ना कि राजनीति अथवा सामाजिक परिस्थितियों से इसका कोई लेना देना नहीं। विश्लेषक अपनी तरह से इस बात का विश्लेषण करने के लिए स्वतंत्र हैं और उनका अधिकार भी है परंतु मेरा मानना है कि केवल भारत में ऐसी कोई राजनीतिक परिस्थिति नहीं है जिसके कारण भारत को छोड़कर भारतवासी जाएं।भारतीय नागरिक विशेष तौर पर युवा अंग्रेज़ी भाषा के ज्ञान तथा अपने कर्मशील व्यक्तित्व के कारण यूरोप में अपना अस्तित्व सुनिश्चित करने के कारण सरलता से वीजा पा लेते हैं. एक और बात ध्यान देने योग्य है कि –“यूरोपीय एवं खाड़ी देख बिना लाभ के भारतीयों को वीजा नहीं देते..!”
यह महत्वपूर्ण है कि -" भारत से ब्रेन ड्रेनेज को अब रोकने की आवश्यकता है." भारत सरकार एवं राज्य सरकारों को ऐसी नीतियों का निर्माण करना आवश्यक है ताकि ब्रेन ड्रेन इसकी स्थिति उत्पन्न ना हो और प्रतिभावान युवाओं को यूरोप को मज़बूत बनाने से रोका जावे. ।
भारतीय 135 करोड़ की आबादी में से 1.80 करोड़ लोगों का प्रवासी होना ब्रेन ड्रेन है अत: सरकार के लिए माथे शिकन आनी जरूरी है।
यहाँ एक अपवाद पाकिस्तान की नागरिकता लेने वाले 48 लोग हैं. इसके कारणों पर इनका पाकिस्तान जाना सर्वथा व्यक्तिगत निर्णय है। इसे ब्रेन ड्रेनेज की श्रेणी से एकदम हटा देना चाहिए।
विगत 3 वर्षों में जिस गति से भारतीय जन इतनी बड़ी संख्या में विदेशों में बस रहे हैं वह चिंताजनक अवश्य है। विदेशी नागरिकता ग्रहण करने के कारणों पर ध्यान दिया जाए तो आप पाएंगे
1.भारतवंशी युवा यूरोप में इस वजह से जाता है क्योंकि उसे जॉब सिक्योरिटी बेहतर जीवन प्रणाली उपलब्ध हो जाती है। परंतु यह सिद्धांत सब जगह लागू नहीं होता उदाहरण के लिए ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार आम बात है।
यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका जर्मनी सिंगापुर में नागरिकता पाने वाले भारतीय मुख्य रूप से उच्च स्तरीय नौकरी अथवा व्यापार संस्थान स्थापित करने के कारण निजी सुविधा के चलते सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। इस समाचार के आने के बाद जब युवाओं से बात की गई तो उन्होंने अमेरिका जर्मनी यूनाइटेड किंगडम सिंगापुर और उसके बाद केनेडा को प्राथमिकता क्रम में रखा।
2. भारत से अमेरिका जाकर सॉफ्टवेयर और आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने बताया कि भारत की तुलना में अमेरिका का जीवन कठिन है। बावजूद इसके डॉलर की मोहनी छवि उनके मस्तिष्क से निकल नहीं पाती है।
3. केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों को इस बात का ध्यान रखना ही होगा की ब्रेन ड्रेनेज की स्थिति निर्मित ना हो।
कनाडा की नागरिकता लेने या कैनेडा में बसने के सपने पंजाब में सर्वाधिक देखे जाते हैं। कनाडा की सिटीजनशिप मिलने का प्रमुख कारण वहां की आबादी कम होना है। कनाडा में निजी कारोबार करने वाले सिखों एवं पंजाब के लोगों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है।
2050 से 2060 तक विदेशों की नागरिकता ग्रहण करने वालों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि की संभावना है।अगर विदेशों की नागरिकता ग्रहण करने वाले भारतीयों की संख्या 10% से 15% का इजाफा होता है तो प्रतिभाओं के पलायन के दुष्परिणाम साफ़तौर नज़र आएँगे .
अत: भारत में प्रतिभावान युवाओं के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए केंद्र एवं राज्यों की सरकारों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
स्पष्ट है कि व्यक्तिगत कारणों से नागरिकता लेना चिंता का विषय नहीं है। चिंता का विषय तो यह है कि-" भारत में प्रतिभाओं के सही तरीके से प्रोत्साहन एवं उपयोग की आवश्यकता पर हम सतर्क क्यों नहीं हैं...?"
प्रवासियों की उपलब्धि पर एक नजर -
अब हम चर्चा करते हैं उन राष्ट्रों की जहां पर भारतीयों का खासा दबदबा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 देशों में 200 से अधिक भारतवंशी सक्रिय राजनीति में सांसद अथवा अन्य जनप्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। उदाहरणार्थ अमेरिका में उपराष्ट्रपति की हैसियत हासिल करने में कमला हैरिस को ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी। वर्तमान में भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बारे में पूरा विश्व जानता है। मेरे एक परिचित योगाचार्य स्वामी अनंत बोध हरियाणा के निवासी हैं। तथा वे इन दिनों यूक्रेन से लगे लिथुआनिया देश में निवास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य भारतीय सनातन का विस्तार तथा योग का प्रचार प्रसार करना है। स्वामी अनंत बोध विधिवत लिथुआनिया में योग का प्रशिक्षण भी देते हैं तथा आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार भी करते हैं।
अतः यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि-" भारत से अन्य देशों में जाकर बसने वालों के बारे में यह नहीं कहा जा सकता कि भारत में प्रतिभाओं का सम्मान नहीं है अथवा उन्हें वांछित अवसर नहीं मिल रहे हैं।"
सोमवार, जून 20, 2022
जब एक कलेक्टर ने कमिश्नर लोकव्यहवार का पाठ
(15 अगस्त 2022 तक लगभग ब्रिटिश हुकूमत पर कहानियों की सीरीज)
1897-1898 की बात है, भारत अंग्रेजों का गुलाम था उस समय जबलपुर कमिश्नर के रूप में सर जे बेनफील्ड फुलर पदस्थ थे। डिप्टी कमिश्नर वर्तमान में जिन्हें कलेक्टर कहा जाता है कि पद पर श्री स्टेंडन पदस्थ थे । जी हां मैं उसी फुलर साहब की बात कर रहा हूं जिनके नाम पर वर्तमान शहपुरा विकासखंड के एक गांव का नाम फुलर रखा गया था । अधिकांश अंग्रेज अधिकारी भारतीयों को अपमानित करते और अपमानित करने का अवसर की तलाश में रहते । फुलर साहब उसी तरह के अंग्रेज अफ़सर थे ।
हाथी पर सवार होकर ग्रामीण क्षेत्रों की भ्रमण के लिए निकले। उनके साथ जबलपुर कलेक्टर अर्थात डिप्टी कमिश्नर स्टेंडन सरकारी कर्मचारी और माल गुजार भी चल रहे थे मालगुजार घोड़े पर सवार थे वे आसानी से घोड़े से चढ़ उतर नहीं सकते थे।
यात्रा के दौरान कमिश्नर साहब ने मालगुजार से हाथी पर बैठे-बैठे कोई सवाल पूछा । मालगुजार ने भी हाथी पर बैठे-बैठे जवाब दे दिया।
भारतीयों को अयोग्य और मूर्ख समझने वाले सर जे बेनफील्ड फुलर के क्रोध का ठिकाना ना रहा। क्रोध का कारण था मालगुजार का घोड़े पर बैठे बैठे जवाब देना। वे आपे से बाहर हो गए और मालगुजार को अपमानित करते हुए अनाप-शनाप बोलने लगे, तथा घोड़े से उतर कर जवाब देने को बाध्य कर दिया। मालगुजार को पुनः घोड़े पर सवार होने के लिए अधीनस्थों की मदद लेनी पड़ी।
डिप्टी कमिश्नर को उनका यह व्यवहार अशोभनीय लगा। डिप्टी कमिश्नर स्टेडेंन ने कमिश्नर को कहा- आपका यह व्यवहार अनुचित है। अगर आप जनता को प्रताड़ित करने का व्यवहार करते हैं तो मैं जिलाधीश होने के नाते आप के विरुद्ध कार्रवाई करूंगा। यह सुनते ही सर जे बेनफील्ड फुलर के होश ठिकाने आ गए।
फुलर की तरह कई अधिकारी इस तरह की भावना आम जनता के प्रति रखते थे। परंतु इससे उलट कुछ अधिकारी भारत के प्रति सकारात्मक सोच लेकर भारत के आम आदमी से सहज होकर व्यवहार करते थे। जिनमें नरसिंहपुर के डिप्टी कमिश्नर आई जे बोर्न एम स्लीमन साहब को आज भी जबलपुर की जनता सम्मान के साथ याद रखती है। स्लीमन साहब के वंश के लोग आज भी भारत का उतना ही सम्मान करते हैं।
यह कहानी स्वर्गीय डॉक्टर महेश चंद्र चौबे की पुस्तक जबलपुर अतीत दर्शन से ली गई है।
गुरुवार, जून 16, 2022
“दाम्पत्य जीवन में यौन सम्बन्ध एवं संबंध सुखी दाम्पत्य जीवन के सूत्र...!”
मनुष्य के जीवन में बुद्धि एक ऐसा तत्व है जो कि विश्लेषण करने में सक्षम है। बुद्धि अक्सर मानवता और व्यवस्था के विरुद्ध ही सर्वाधिक सक्रिय होती है।
मनुष्य के जीवन में बुद्धि एक ऐसा तत्व है जो कि विश्लेषण करने में सक्षम है। बुद्धि अक्सर मानवता और व्यवस्था के विरुद्ध ही सर्वाधिक सक्रिय होती है।
बुद्धि निष्काम और सकाम प्रेम के साथ-साथ मानवीय आवश्यक भावों पर साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश करती है।
भारतीय दर्शन को मुख्यतः दो भागों में महसूस किया जाता है...
1. भारतीय जीवन दर्शन
2. भारतीय अध्यात्मिक दर्शन
जीवन दर्शन में आध्यात्मिकता का समावेशन तय किया जाना चाहिए . जो लोग ऐसा कर पाते हैं उनका जीवन अद्भुत एवं मणिकांचन योग का आभास देता है। इसी तरह अध्यात्मिक दर्शन में भी सर्वे जना सुखिनो भवंतु का जीवन दर्शन से उभरा तत्व महत्वपूर्ण एवं आवश्यक होता है।
परंतु बुद्धि ऐसा करने से रोकती है। बहुत से ऐसे अवसर होते हैं जब मनुष्य प्रजाति आध्यात्मिकता और अपनी वर्तमान कुंठित जीवन परिस्थितियों को समझ ही नहीं पाती। परिणाम परिवारिक विखंडन श्रेष्ठता की दौड़ और कार्य करने का अहंकार मस्तिष्क को दूषित कर देता है।
अर्थ धर्म काम जीवन के दर्शन को आध्यात्मिकता से जोड़कर अद्वितीय व्यक्तित्व बनाने में लोगों को मदद करते हैं। परंतु मूर्ख दंपत्ति अपने कर्म को अहंकार की विषय वस्तु बना देते हैं। वास्तविकता यह है कि व्यक्ति भावात्मक रूप से ऐसा नहीं करता बल्कि व्यक्ति अक्सर बुद्धि का प्रयोग करके वातावरण को दूषित कर देते हैं।
हमारी शिक्षा प्रणाली में नैतिक चरित्र की प्रधानता समाप्त हो चुकी है। अगर मेरी उम्र एक दिन से 75 वर्ष तक की है तो बेशक में इसी प्रणाली का हिस्सा हूं ।
वर्तमान में दांपत्य केवल किसी नाटक से कम नहीं लगता। जिसे देखे वह यह कहता कहता है कि हम अपने बच्चों के विचारों को दबा नहीं सकते।ये बिंदु परिवारिक विखंडन का मार्ग हैं।
अधिकार अधिकारों की व्याख्या अधिकार जताना यह बुद्धि ही सिखाती है। जोकि मन ऐसा नहीं करता मन सदैव प्रेम और विश्वास के पतले पतले धागों से बना हुआ होता है। परंतु जब आप नित्य अनावश्यक आरोप मानसिक हिंसा के शिकार होते हैं और दैनिक दैहिक एवं सामान्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्वयं को असफल पाते हैं तब मानस विद्रोही हो जाता है।
ऐसी घटनाएं अक्सर घटा करती हैं। अब तो पति पत्नी का एक साथ रहना भी केवल दिखावे सोशल इवेंट बन चुका है। यह सब बुद्धि के अत्यधिक प्रयोग से होता है। एक विरक्ति भाव मनुष्य के मस्तिष्क में चलने लगता है। बुद्धि अक्सर तुलना करती है और बुद्धि साबित कर देती है कि आपने जो आज तक किया है वह त्याग की पराकाष्ठा है।
यही भ्रम जीवन को दुर्भाग्य की ओर ले जाता है।हम अक्सर सुनते रहते हैं... "मैंने आपके लिए यह किया... मैंने आपके लिए वो किया..!" ऐसा कहने वाला कोई भी हो सकता है पत्नी पति भाई-बहन मित्र सहयोगी कोई भी यह वास्तव में वह नहीं कह रहा होता है बल्कि उसकी बुद्धि के विश्लेषण का परिणाम है।
इस विश्लेषण के फलस्वरुप परिवार और संबंधों में धीरे-धीरे दूरियां पनपने लगती है। यही होता है जीवन का वह समय जिसे आप कह सकते हैं- "यही है अहंकार की अग्नि में जलता हुआ समय..!"
भारत के मध्य एवं उच्च वर्गीय परिवारों में नारी स्वातंत्र्य एक महत्वपूर्ण घटक बन चुका है। मेरे एक मित्र कहते हैं वास्तव में अब विवाह संस्था 6 माह तक भी चल जाए तो बड़ी बात है। बेशक ऐसा दौर बहुत नजदीक नजर आता है। कारण जो भी हो.... नारी स्वातंत्र्य की उत्कंठा समाज को अब एकल परिवारों से भी वंचित करने में मैं पीछे नहीं रहेगी। नारी की मुक्ति गाथा और मुक्ति गीत अब सर्वोपरि है। नारी स्वातंत्र्य और नारी सशक्तिकरण में जमीन आसमान का फर्क है।
मेरे मित्र ने बताया कि वह बेहद परेशान है। क्योंकि उसकी पत्नी जब मन चाहता है तभी यौन संबंध स्थापित करती है, अन्यथा कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे उपेक्षित करती है।विवाह संस्था में यौन संबंध अत्यावश्यक घटक होते हैं. इसके अलावा सामान्यत: परिवार में ऐसा कुछ नहीं होता जो विखंडन के का कारण बने।दाम्पत्य जीवन में यौन संबंधों का महत्व भी अनदेखा नहीं किया जा सकता . भारतीय जीवन दर्शन के सन्दर्भ में देखा जावे तो यद्यपि आदर्श रूप से परस्पर यौन-सम्बन्ध अति महत्वपूर्ण नहीं पर व्यवहारिक रूप में इसे महत्व मिलता है. वर्तमान महानगरीय जीवन शैली को देखा जावे तो यौन-आकांक्षाएं अब टेबू न होकर बहुत विस्तारित हो चुकीं हैं . अब यौन सुख के लिए नित नए प्रयोग सामने आ रहे हैं. विवाह की आयु का निर्धारण तो कानूनी रूप से सुनिश्चित होना अपनी ज़गह है, पर यौन संबंधों की उम्र का निर्धारण असंभव सा है .
यहां पति एक दिन इस तरह की स्थिति की कैफियत मांगता है। परंतु वह महिला बुद्धि का प्रयोग करते हुए अपने आप को कभी अत्यधिक काम के दबाव या कभी अस्वस्थता का हवाला देकर सहयोग नहीं करती। मेरा मित्र इस तकलीफ को अलग तरीके से परिभाषित करता है मित्र के मन में विभिन्न प्रकार के विचार उत्पन्न होते हैं जैसे यह की पत्नी उसे अब तक पूर्ण तरह स्वीकार नहीं कर पाई होगी उसने कोई बहुत बड़ा अपराध किया है अन्य किसी प्रकार की युक्तियों का सहारा लेकर जीवन यापन कर रही है।
बात 30 वर्ष के विवाहित जीवन के विघटन तक की स्थिति पर पहुंच गई।यह सब स्वाभाविक है ऐसे विचार आना अवश्यंभावी है। मित्र को समझाया गया परंतु यह बात तय हो गई कि मित्र मानसिक रूप से आप दांपत्य के प्रति उपेक्षा का व्यवहार रखने लगा। यह घटना लगभग 15 वर्ष पूर्व की है। विरक्त भाव से वह केवल एक यंत्र की तरह कार्य करता है। घर की जरूरतों को सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए केवल पुरुषार्थ के बल पर निभाता है परंतु प्रतिदिन वही जली कटी बातें ऐसा नहीं तो क्या है? ऐसा हिंसक दांपत्य कभी ना कभी विरक्ति और उपेक्षा में बदल जाता है।
उपरोक्त संपूर्ण परिस्थिति का कारण केवल और केवल बुद्धि का नकारात्मक विश्लेषक के रूप में उभरना है। मन पर जितना नियंत्रण जरूरी है उससे ज्यादा जरूरी है बुद्धि पर सदैव सत्य के अंकुश को साध कर रखना। और यह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसी स्थिति को देखकर मुझे तो लगता है कि वह महिला, महिला होने का प्रिविलेज चाहती है।
हाल ही में एक प्रतिष्ठित गायक के साथ यही घटनाक्रम हुआ। एक क्रिकेट प्लेयर भी इस समस्या से जूझ रहा है।
आलेख का आशय यह नहीं कि केवल महिला ही दोषी है बल्कि यह बताना है कि बुद्धि के अतिशय प्रयोग एवं स्वतंत्रता की अनंत अभिलाषा भारतीय पारिवारिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर रही है चाहे विक्टिम पति हो अथवा पत्नी । अधिकांश मामलों में दोष प्रमुखता से महिलाओं का ही सामने आया है जो दांपत्य जीवन के महत्वपूर्ण बिंदु यौन संबंध के प्रति विरक्त होती है अथवा परिस्थिति वश अन्यत्र संलग्न होती हैं। यहां यह भी आरोप नहीं है कि केवल यही कारण हो बल्कि यह भी खुले तौर पर स्वीकार लिया जाना चाहिए कि बेमेल विवाह बहुत दूर तक नहीं चलते हैं। अगर चलते भी हैं तो एक आर्टिफिशियल स्थिति के साथ।
Ad
यह ब्लॉग खोजें
-
सांपों से बचने के लिए घर की दीवारों पर आस्तिक मुनि की दुहाई है क्यों लिखा जाता है घर की दीवारों पर....! आस्तिक मुनि वासुकी नाम के पौरा...
-
Live -|| Day-1 || नार्मदीय ब्राह्मण समागम 2025 || 11-01-2025 || इंदौर
-
मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ एवम भुवाणा क्षेत्रों सावन में दो त्यौहार ऐसे हैं जिनका सीधा संबंध महिलाओं बालिकाओं बेटियों के आत्मसम्मान की रक...