17.7.21

“वेनेजुएला की तरह भारत को भोगना पड़ सकता है मुद्रा प्रसार का दर्द....यदि हम न माने तो !”

“वेनेञ्जुला की तरह भारत को  भोगना पड़ सकता है मुद्रा प्रसार का दर्द....यदि हम न माने तो !” : गिरीश बिल्लोरे “मुकुल”      

 वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के उत्तर में स्थित है; भूगर्भीय, इसकी मुख्य भूमि दक्षिण अमेरिकी प्लेट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 916,445 किमी2 (353,841 वर्ग मील) और भूमि क्षेत्र 882,050 किमी2 (340,560 वर्ग मील) का है, जिससे वेनेज़ुएला दुनिया का 33वां सबसे बड़ा देश है। इस देश की राजधानी करासस है।

इस देश की वर्तमान में आर्थिक, राजनैतिक  परिस्थितियाँ जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और हाइपर-इंफ्लेशन के जानकार स्टीव हैंक के मुताबिक़ पिछले 12 महीनों में वेनेज़ुएला में महंगाई 65000 फ़ीसदी तक बढ़ गई है. यह “अति-तीव्र-मुद्रा-प्रसार” का मौजूदा उदाहरण है ।  



इस क्रम में उदय कोटक ने भारत सरकार को  एक सलाह दी ...!                   

        दूसरे विश्व युद्ध में औपनिवेशिक भारत को जिन आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था । और उसके बाद अधिकांश देश मुद्रा प्रसार के शिकार हो गए थे। विश्व के कई देशों का का आर्थिक सदमे में जाना विश्व समुदाय के लिए और नागरिकों के लिए संकट का सबसे खतरनाक दौर था।

    कोविड-19 के बाद ऐसे ही परिस्थितियां बन रहे हैं मूल्यों में वृद्धि 20% से 30% तक देखी जा रही है जो कमोबेश मुद्रा प्रसार की ओर अर्थव्यवस्था को ले जाने का रास्ता निर्मित कर रहा है। दूसरा विश्व युद्ध के साथ-साथ महामारी और अकाल विश्व के हर छोटे बड़े देश के लिए मानो नर्क की स्थिति निर्मित कर रही थी। यह वह दौर था जब विकसित राष्ट्र भी अपनी अर्थव्यवस्था को लेकर टेंशन में थे। ब्रिटेन की हालत तो सबसे ज्यादा खराब थी और उसने अपनी कालोनियां ट्रांसफर ऑफ पावर के जरिए उन देशों की जनता को सौंपना प्रारंभ कर दिया जो उनकी कॉलोनी के रूप में पहचाने जाते थे। मित्रों यह वही दौर था जब भारत ने जन्म लिया था और पाकिस्तान तथा चीन भारत को मरा हुआ जानवर समझ कर चील की तरह हमलावर थे। लेकिन हम वही भारतीय हैं जिन्होंने वेनेजुएला की तरह अपने आप को विकास के रास्ते पर चलने को प्रेरित किया। एक बौने कद के बड़े विचारक प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के भाषण आज भी आप विभिन्न वेबसाइट पर जाकर सुन सकते हैं। 1 दिन का व्रत भारत को महान संदेश दे गया। परंतु वर्तमान परिस्थिति में भारत में शास्त्री की उस आवाज को फिर से समझने के बजाय भारतीय लोग आयातित विचारधारा से प्रभावित होकर सब्सिडी आधारित उत्पादों के संयमित उपभोग के लिए बेचैन हैं ।



   मित्रों किसी भी देश की अर्थव्यवस्था पर मुद्रा प्रसार  ऐसा घातक परिणाम देता है जो राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक रूप से उस देश को दुगने वेग से वापस भेज देता है उन परिस्थितियों में जहां से उसने यात्रा शुरू की थी।

वेनेजुएला की परिस्थिति भी ऐसी ही है। वेनेजुएला के लोग एक बहुत बड़े घमंड के साथ स्वयं को प्रस्तुत कर रहे थे कि उनके देश में तेल का अक्षय भंडार है और उस अक्षय भंडार से वे कभी भी किसी से पीछे नहीं हो सकते।

        वर्तमान में देश की मुद्रा स्थिति 2665 प्रतिशत है और यह देश 1000000 बुलीवर के नोट छापने के लिए तैयार है । जितेंद्र सिंह राणा  को आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर वह 39 का बिल बनाते हैं तो कोई भी वेनेजुएला का पर्यटक 10 लाख बुलीवर का नोट दे सकता है। स्थिति साफ है की मुद्रास्फीति वेनेजुएला में अपने चरम पर है। उसके क्या कारण है

[  ] सन 1999 राष्ट्रपति मादुरो ने जब सत्ता संभाली तब वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका का एकमात्र ऐसा देश था जहां अकूत मात्रा में पेट्रोल पाया गया।

[  ] तब वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति नागरिकों को विश्व की श्रेष्ठतम सुविधाएं देने के लायक थी। परंतु सत्ता में बने रहने की लालच ने मादुरो ने लाखों घर मुफ्त में बनवा कर जनता को दिए

[  ] पेट्रोल पर सब्सिडी आज भी दे रहा है

[  ] पेट्रोल उत्पादक कंपनी को अनावश्यक रूप से कर्मचारियों को भर्ती करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जो अब तक जारी है। इससे सरकार को अतिरिक्त वित्तीय प्रबंधन करना पड़ा

[  ] 1999 में कच्चे तेल की कीमत बहुत अधिक थी किंतु ओपेक की सक्रियता एवं पेट्रोलियम कच्चे तेल की कीमतों को रेगुलेट करने की क्षमता के कारण कीमतों में आशा के विपरीत गिरावट आई।

[  ] यह देश सोशल विजनरी देश नहीं है बल्कि यहां के लोग उन भारतीयों की तरह ही है जो पेट्रोल की कीमत बढ़ने पर मातमी जुलूस निकालने लगते हैं। ना तो इस देश की सरकार उन्हें अन्य उत्पादन कार्यों में लगा पाई और ना ही इस देश के नागरिक अन्य किसी काम के लायक रहे। जानकार कहते हैं कि वेनेजुएला की आबादी केवल शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर जीने वाली आबादी बनकर रह गई। और उस आबादी का विकास तो बिल्कुल भी नहीं होता जो घर बैठकर खाती हो।

[  ] भारत में यह प्रवृत्ति धीरे-धीरे तेज होने लगी है। सब्सिडी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए दीमक से हटकर और कुछ नहीं।

[  ] वेनेजुएला की सरकार हर हालत में तेल का उत्पादन स्वयं अपनी कंपनी से कराती है। आप बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि प्राइवेट प्लेयर अगर किसी व्यवसाय को नहीं कर पाए तो उस देश की अर्थव्यवस्था नकारात्मक रूप से प्रभावित होती है। और ऐसा ही हुआ है वेनेज़ुएला के साथ । इधर भारत में हाल के दौर में जब भारत में सरकारी कंपनियों में पूंजी की सहभागिता बढ़ाई गई तब लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

[  ] डब्ल्यूटीओ के समझौते के अनुसार विश्व की सरकारों को सब्सिडी और सरकारी नियंत्रण में कमी लाने की शर्त सबसे प्रभावी शर्त है । भारत में अत्यधिक सब्सिडी की शिकायत कनाडा की अगुवाई में डब्ल्यूटीओ के दफ्तर में कई बार पहुंची है। यूरोपीय देशों ने 2018 से 2019 तक भारत के खिलाफ नकारात्मक वातावरण बना दिया था।  दुर्भाग्यवश कोविड-19 पेंडामिक की स्थिति में सभी को प्रभावित कर दिया है। वरना यूरोपीय संघ भारत के व्यापारिक एवं उत्पादन क्षमता के विरुद्ध तेजी से सक्रिय था।

[  ] वैश्विक महामारी के चलते विश्व के कई देशों को मुद्रा संकट का सामना करना पड़ रहा है भारत की स्थिति भी वही है अगर भारत कोटक की सलाह मान ले ऐसी स्थिति में भारत गंभीर मुद्रा संकट से घिर सकता है ।


14.7.21

अफगान सरकार ने भारत रूस ईरान और अमेरिका से मांगी सहायता


   मीडिया खबरों की माने तो अमेरिकी सेना की वापसी के साथ ही अफगान सरकार को विश्वास है कि हवाई हमलों के जरिये तालिबान को रोका जा सकता है. हालांकि अभी अफगान को तालिबान को रोकने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
    उपरोक्त समाचार से स्पष्ट होता है कि अफगान सरकार ने 4 बड़े देशों से तालिबान से अफगानिस्तान को बचाने के लिए मदद की दरकार की है। स्पीड चलाने वाली वानी रफत ने अपने टि्वटर हैंडल से एक फेक न्यूज़ जारी की है जिसके तहत वह यह साबित करने की कोशिश में लगी हुई है कि अफगान के आंतरिक मामलों में भारत सरकार अनावश्यक रूप से गोला बारूद मुहैया करा रही है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक टि्वटर स्पेस में कश्मीर और पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर के मुद्दों पर बहुत से भड़ास निकाली जा रही है। अब कान समस्या को लेकर भारत सरकार का नजरिया क्या है या क्या रहेगा इस पर कोई भी बात करना बहुत जल्दबाजी है। भारत की जनता को ऐसे किसी भी प्रकार के नैरेटिव से बचना चाहिए जिसमें भारत की विदेश नीति पर खास तौर पर वर्तमान में जब अफगान की सरकार और तालिबान के बीच की स्थिति और अभी स्पष्ट नहीं हो जाती ।  दक्षिण एशिया में पाकिस्तान और चीन सहित रूस के अपने-अपने नजरिए अफगानिस्तान को लेकर हैं कश्मीर वर्तमान में भारत का अभिन्न अंग है वह भी पीओके के साथ अभिन्न अंग है जो भविष्य में हमारे पास निश्चित तौर पर आ सकता है। यहां आज भी पाकिस्तानी नैरेटिव को बहुत तरजीह दी जाती है भले ही उसका प्रतिशत कम हो। इस देश में बात करने वाले अधिकांश लोग यह समझते हैं कि भारत सरकार अपनी विदेश नीति पर चर्चा करती रहे। लेकिन यह अनुकूल समय नहीं है कि हम भारत सरकार से ऐसी कोई उम्मीद करें। राष्ट्र सर्वोपरि है राष्ट्रीय मानव का सर्वोपरि है।
बेदर्द तालिबान के क्रूर लड़ाके

  बहरहाल इस पर सरकार की पैनी नजर है 5 अगस्त 2019 के बाद कश्मीर किसी चर्चा के लिए शेष नहीं रह जाता कश्मीर भारत का हिस्सा था है और रहेगा और भविष्य में पी ओ के भारत में आ जाए तो कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। परंतु पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी पाकिस्तान के नजरिए से सोच रहे हैं। वी भारत को झूठा और तालिबान को जांबाज जंगजू मानते हैं। इसका खुलासा ट्विटर पर आप स्पेस सुविधा के अंदर देख सकते हैं जो हाल ही में ट्विटर ने मुहैया कराई है।
टि्वटर ने इन दिनों स्पेस नामक सुविधा अपने खाता धारियों को मुहैया कराई है। भले ही यह एक अच्छी व्यवस्था हो किंतु यह ऐसे नैरेटिव सेटलर्स के लिए चारागाह बन गई है जो भारत विरोधी अभिव्यक्ति करते हैं।
13 से 14 जुलाई 2021 को मीडिया से प्राप्त होने वाली खबरों के संदर्भ में सोच कर ही अजीब परिस्थितियों का एहसास होते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। एक मीडिया चैनल के अनुसार आज तक 85% अफगानिस्तान में तालिबान का साम्राज्य स्थापित हो चुका है
   जहां तक वर्तमान में अफगानिस्तान में तालिबान बढ़ती हुई हैसियत का सवाल है हमें भारत सरकार के आधिकारिक कदमों की प्रतीक्षा करना उचित होगा। ना ही यह कयास लगाए जाने चाहिए कि भारत कोई ऐसा कदम उठाएगा जो अप्रिय हो और ना ही ऐसे मंतव्य को स्थापित करना चाहिए। जहां तक मीडिया का सवाल है उनके अपनी नजरिया है उनके अपने अधिकार है इस पर कुछ कहना भी उचित नहीं है। परंतु आम भारतीय होने के नाते हम सभी भारतीयों को भारत सरकार के आधिकारिक प्रयासों को देखते रहना है।

12.7.21

परिंदे हंसते हैं उस पर...!

       उम्मीद ना थी कि हम कभी इतना एकाकी महसूस करेंगे। उसे बहुत तकलीफ हो रही थी जब उसने अपने बच्चों को बाहर पढ़ने भेजा। वह जानता था यह अब वापस नहीं आने वाले। परंतु अनिश्चितता भरे इस जीवन क्रम में बच्चों के हर फैसले को स्वीकारना उसकी नियति थी। भले ही यह शहर गांव के लिए उम्मीदों का शहर हो पर इस शहर में रहने वाला बच्चा इस शहर को पता नहीं क्या समझता है। उसे क्या मालूम था कि अब नन्हीं पाखी के पर निकल आए हैं। समझाने की तो बहुत कोशिश की परंतु पाखी के अपने अकाट्य तथ्य थे। कस्बा नुमा  शहर जिसे वह अपना शहर कहता है बच्चों के लिए सुविधा ही गांव से हटकर कुछ और नहीं। बहुत समझाया था कि  कॉलेज यूनिवर्सिटी महत्वपूर्ण नहीं होती महत्वपूर्ण होता है तुम्हारी अध्ययन शीलता। उसे अच्छी तरह से बार-बार समझाने के बाद बेटी जिद के आगे झुकना पड़ा। अपने शहर से कुछ बड़े शहर के किसी बेहतर  कॉलेज की तलाश में जाने के लिए कार में सवार होकर पत्नी और पाखी के साथ उसका जाना सुनिश्चित हो गया था। एक विचार बार-बार मन में उभर रहा था कि पता नहीं पाखी को फिर वापस आएगा या नहीं बस यह सवाल उसकी चिंता बन चुका था ।
    जब वह एक कॉलेज का जायजा ले रहा था जो काउंटर पर बैठे काउंसलर ने बताया कि हमारे कॉलेज में अभिषेक बच्चन भी आए थे। सेलिब्रिटीज का आना जाना लगा रहता है। 
अचानक उसके मुंह से निकला-" मिस्टर शर्मा आप जानते हैं आप क्या कह रहे हैं?"
  एक पल के लिए मिस्टर शर्मा शरमा गए । शर्मा जी के शरमाने की वजह यह न थी कि वे जान चुके थे कि उनने गलत जानकारी दी है । बल्कि उन्हें मेरे प्रश्न का उत्तर तुरंत नहीं मिल पा रहा था। आखिर  15000 पगार वाला काउंसलर सबकी साइकोलॉजी को क्या समझता। फिर जब उसने काउंसलर से कहा-"आप कोई प्रोडक्ट बेच रहे हैं क्या ?"
तब काउंसलर को समझ में आया कि किसी सिरफिरे से पाला पड़ गया है। फिर भी खिसियानी हंसी हंसते हुए शर्मा जी ने कहा-"सर , नहीं सर हमारे बच्चे पढ़ते भी हैं।
वह- कितने बच्चे आईएएस बने हैं और आईपीएस
शर्मा जी- सर स्टेट में बहुत गए हैं सीए बने हैं...!
     तक्षशिला वाला दौर होता तो शायद द्वारपाल ही उसे सब परिवार वापस लौटा देता। 21वीं शताब्दी में एजुकेशन बेचने वाले कुकुरमुत्ते जैसे कॉलेजों का उद्देश्य क्या होता है आप सब समझते हैं।
     वह जिसका नाम अभी तक मैंने इस कहानी में लिखा नहीं है हो सकता है कि वह आप हो सकता है कि वह मैं हूं कोई भी हो नाम आप अपनी सुविधा के हिसाब से रख लीजिए।
   वह उसकी पत्नी और बेटी वापस अपनी कार की तरफ जाने लगे एडमिशन डेस्क से उठकर शर्मा जी पीछे तक आए और उन्होंने कहा सर हमसे क्या गलती हो गई है। वह बोल पड़ा- शिक्षा कोई प्रोडक्ट नहीं है कृपया अपनी सेठ को बता देना। 
   शैक्षिक संस्थानों की स्थिति दुकानों या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से बढ़कर नहीं है यह तो सुधि पाठक समझ गए होंगे।
      खैर अब बारी थी और कॉलेजों को समझने की। बिटिया से यही तय कर चुका था कि अगर मुझे महाविद्यालय में कोई खास बात नजर आई तो जरूर मैं तुम्हारा एडमिशन उसी कॉलेज में कराऊंगा।
   बहुत कॉलेजों को समझने की कोशिश की पर उस जड़ बुद्धि को तक्षशिला कहां मिलने वाला था। लौट लौट कर उसे अपने शहर की विद्वान प्रोफेसर्स की याद आ रही थी । पर नई पीढ़ी को कौन समझा सकता है मन में डर यह भी था कि कहीं बेटी यह आरोप ना लगाए -"कि बेटा होता तो ज़रूर भेजते..?
    एंपावरमेंट के इसी फलसफे को नजरअंदाज ना कर सका। परंतु बेहतर कॉलेज चुनना मेरी जिम्मेदारी थी।
    यह अंतिम कॉलेज था अगर पसंद आया तो वापिस जाना तय था। उसने अपनी पत्नी और बेटी को कॉलेज की कैंटीन और उसकी अवलोकन के लिए भेज दिया। और वह कैंपस में बच्चों से वर्ल्ड इकोनामिक सिस्टम पर बात करने लगा। एक बच्चे से उसने फिसकल पॉलिसी पर बात की और मन ही मन बहुत खुश हुआ जो वह चाह रहा था वह यहां मौजूद है। अब बारी थी हॉस्टल देखने की। उसके मन में वार्डन की कर्कश आवाज में जो आकर्षण पैदा किया अद्भुत था। वह जानता था इस कर्कश कठोर आवाज के पीछे एक सुरक्षा चक्र जरूर है। और फिर प्रवेश की औपचारिकताएं पूर्ण कर पाखी को उसी हॉस्पिटल में सौंप दिया गया।
                   *******
   डिग्री होते होते कैंपस सिलेक्शन और वह भी रिनाउंड फाइनेंसियल कंपनी में खुशी तो बहुत हुई परंतु वह चाहता था कि पाखी कुछ ऐसा करें कि उसका वज़ूद और बच्चों के लिए सागरदीप बने।
    मल्टीनेशनल कंपनियों का अपना एक चक्रव्यूह होता है। इनमें जाने के बाद बाहर आने का रास्ता मिलना नामुमकिन है। वह चाहता था कि पाखी कम से कम एमबीए या सीए जरूर करें। परंतु यह हो ना सका कंपनी ने आश्वासन दिया था कि हम सीए कराएंगे। फिर कंपनी की पॉलिसी बदल गई सच क्या है कंपनी जानती है ।
                   ******
लॉकडाउन के पहले दौर के बाद ऐसा लगा था कि शायद पाखी साथ में रहेगी। परंतु आप तो जानते हैं हमारे पिताजी जी रिटायर होकर वापस अपने गांव कहां जा सके वहां शेष क्या है..? पिताजी के मस्तिष्क में वो गांव है...! पर अब तो सब कुछ बदल गया अब वह गांव वैसा नहीं है जैसा उसने गर्मियों सर्दियों की छुट्टीयों है बरसों पहले देखा था। 
    गुप्ता जी के बच्चे भेजो अमेरिका में हैं लौटे नहीं क्यों लौटेंगे ...! शर्मा जी पांडे जी इन सब की बच्चों की यही स्थिति है। कस्बा नुमा शहर में रखा क्या है। वही चेहरे ना अब तो और झुर्रीदार हो गए होंगे । मोहल्ले के बहुतेरे लोग वही विंटेज टाइप की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे शहरों में जाने की जरूरत क्या। गांव से आने वाला कस्बे में मुस्कुराता है उसे कस्बा पसंद आ जाता है कस्बे वाला बड़े शहर को नहीं छोड़ता बड़े शहर वाला मेट्रोपॉलिटन को नहीं छोड़ता और मेट्रो वाला अगर गलती से बच्चे यूएस कनाडा पहुंच गया तो फिर आप मुंबई वाली माता जी की तरह इंतजार करते रह जाएंगे जिसे मीडिया ने बहुत ही स्पेस दिया था हां कंकाल होने पर । 
आजकल उसने आकाश की ओर निहारना बंद कर दिया है। वह पंछी बातें करते अपने अपने ठिकानों पर लौटते हैं जानते हो क्या बातें करते हैं शायद किसी को नहीं मालूम कुछ व्यक्ति ने सुनी है हां पाखी के पापा ने कई बार सुनी है ... . एक पंछी,  पाखी के पापा को देखकर न केवल हंसते हैं आपस में यह भी कहते हैं .. ."हां हम इन लोगों से बहुत अच्छे हैं।"
    पाखी के चिंतन में खोया अचानक खुद फोन लगाता है...!
कैसी हो बेटा.. ?
एकदम बढ़िया थोड़ा व्यस्तता चल रही है कंपनी का काम बहुत है...!
वर्क फ्रॉम होम की फैसिलिटी है तो फिर तुम आ सकती हो...?
"मुश्किल है पापा, आप कुछ के अनुकूल वातावरण मुहैया नहीं करा पाएंगे...!"
      अपराध बोध में वह अब तक सदमे से उबर नहीं पा रहा और ना कभी उबर पाएगा।
     

एनसीईआरटी को भेजे गए प्रस्ताव

एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमों में परिवर्तन परिवर्तन एवं संवर्धन बाबत
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपेक्षित विषयांतर्गत बिंदुओं पर निम्नानुसार बिंदु नवीन पाठ्यक्रम में जोड़े जाने की जरूरत है विषय वार हम क्रमागत रूप से अनुरोध करते हैं कि कृपया समस्त बिंदुओं में हमारी इन सुझावों को यथोचित स्थान देने की कृपा कीजिए
नवीन शिक्षा नीति के तहत अथवा उसके पूर्व निम्नानुसार पाठ्यक्रम परिवर्धन परिवर्तन संवर्धन की अपेक्षा है
1 :- गणित
[  ] जब क्षेत्रीय भाषाओं का अध्ययन भी कराया जाना है ऐसी स्थिति में गणना प्रणाली में कम से कम पांचवी कक्षा तक संस्कृत की गणना प्रणाली को केवल इस उद्देश्य से शामिल किया जाना प्रस्तावित है ताकि विद्यार्थी को संस्कृत के शब्दों को सुनने समझने का अवसर प्राप्त हो ।
[  ] यथासंभव वैदिक गणित को भी स्थान देना प्रस्तावित है
2 : विज्ञान
[  ] सामान्यतः वर्तमान युग को वैज्ञानिक युग माना जाता है। परंतु तकनीकी का विकास भारत के संदर्भ में बहुत पहले हो चुका है। जैसे समय का अनुमापन करना वार्षिक कैलेंडर का निर्माण यह सब नक्षत्र विज्ञान पर आधारित होने के बावजूद बच्चों को इस बात का ज्ञान नहीं होता कि- भारत की नक्षत्र आधारित काल गणना प्रणाली कितनी वैज्ञानिक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय नक्षत्र विज्ञान संबंधी तथ्यों को माध्यमिक शिक्षा स्टार्टअप के विद्यार्थियों को बता देना आवश्यक होगा ।
3 :- इतिहास
[  ] भारतीय इतिहास में रामायण महाभारत के कालानुक्रम को समाप्त कर दिया गया है। यह कोई धार्मिक व्यवस्था नहीं थी महाभारत और रामायण काल के पर्याप्त सबूत उपलब्ध है। इस संदर्भ में रामायण एवं महाभारत कालीन विवरणों को स्वीकृति देनी चाहिए।
[  ] भारत का इतिहास मौर्य काल से प्रारंभ नहीं होता है बल्कि उससे पहले रामायण के बाद महाभारत काल के उपरांत महाजनपदों का विवरण प्राचीन इतिहास के रूप में भारतीय आदि ग्रंथों में मौजूद है । इसलिए आवश्यक है कि भारतीय इतिहास को ईशा के 1500 वर्षों तक सीमित ना रखा जाए। पाठ्यक्रम में सिंधु घाटी सभ्यता तथा वैदिक कालीन सरस्वती नदी के विलुप्त होने के इपोक अर्थात समय बिंदु को जो 8000 वर्ष पूर्व का है को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। इस संबंध में कई वैज्ञानिकों ने तथा इतिहासकारों ने बहुत बड़े-बड़े काम किए हैं इनमें एक नाम वेदवीर आर्य का भी है जिनकी किताबों क्रमशः the chronology of India from Manu To Mahabharata, एवम the chronology of India Mahabharat to mediaeval era में नक्षत्र विज्ञान के आधार पर विस्तृत विश्लेषण है। इसके अलावा भी आईआईटी कानपुर एवं कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा प्राचीन भारतीय इतिहास के संबंध में शोध पत्र तैयार किए गए हैं का विवरण पाठ्यक्रमों में शामिल करना चाहिए।
[  ] वर्तमान में किसी को भी जैन एवं बुद्ध मतों के कालखंड के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं है अतः इस पर नवीनतम शोध कार्यों को ध्यान में रखते हुए विस्तार से जानकारी प्राथमिक शिक्षा के उपरांत सम्मिलित की जा सकती है ऐसा हम प्रस्तावित करते हैं।
4:-भारतीय वैदिक समाज के संबंध में कोई भी विवरण भारत के विद्यार्थियों तक पहुंचाने का ना तो कोई प्रयास किया गया है और ना ही विवरण पाठ्यक्रम में सम्मिलित हैं। इस विसंगति को दूर करना भी बहुत आवश्यक है।
[  ] इसके अतिरिक्त इस्लामिक ईसाई कंटेंट  को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन ने स्वीकारा है परंतु समकालीन भारतीय सामाजिक व्यवस्था पर ना तो ऐतिहासिक कंटेंट उपलब्ध है और ना ही इसका कोई भी सही विवरण इतिहास में सम्मिलित नहीं है। अर्थात 4004 वर्ष पूर्व भारत की सभ्यता को 0 साबित करना सिद्ध होता है। जबकि सिंधु घाटी सभ्यता के अंत की स्थिति अर्थात लगभग 5000 तक के प्रमाण 2019 तक हरियाणा में मिल चुके हैं। सिंधु घाटी सभ्यता आज की से 5000 वर्ष पूर्व चरम पर थी जिसका उदाहरण धोलावीरा के नगर निर्माण अवशेषों से ज्ञात हुए हैं जबकि अभी मात्र 10 से 12% तक के अवशेष चिन्हित किए गए हैं।। अतः यह माना जा सकता है कि सिंधु घाटी सभ्यता वर्तमान समय से 5000 वर्ष समाप्त हुई है। परंतु किसका प्रारंभ निश्चित तौर पर 16000 वर्ष पूर्व हुआ था। इसके प्रमाण में उदाहरण स्वरूप आदरणीय विष्णु श्रीधर वाकणकर जी के कार्यों के माध्यम से समझा जा सकता है।
[  ] वर्तमान शिक्षा प्रणाली में केवल उत्तर भारतीय राज्य व्यवस्था तथा संस्कृति का विवरण दर्ज है वह भी विशेष रूप से मुगलकालीन। जबकि दक्षिण भारत के राज्यों का राजवंशों का उल्लेख या तो नहीं है और यदि है अभी तो संक्षिप्त रूप से। अतः संपूर्ण भारत के इतिहास के विवरण को पाठ्यक्रम में किसी न किसी रूप में शामिल किया जावे ऐसा हम प्रस्तावित करते हैं।
[  ] यहां भारतीय सामाजिक व्यवस्था धार्मिक ना होकर सर्वाधिक सेक्युलर है। दक्षिण भारत में शैव वैष्णव शाक्त, आदि आदि कई संप्रदाय प्रतिष्ठित थे। किंतु उनका समेकन अर्थात एकीकरण आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा किया गया। ऐसे विवरण भी शैक्षिक पाठ्यक्रम में ना होने से भारतीय विद्यार्थियों को ही भारत को समझने में भारी चूक हो रही है। कौटिल्य के अर्थशास्त्र को अर्थशास्त्र जैसे विषय से बाहर रखा है । शून्य और दशमलव प्रणाली के संदर्भ में जिन भारतीय विद्वानों का योगदान रहा है उसके बारे में बच्चों को जानकारी ही नहीं है।
हमारे ऐतिहासिक व्यक्तित्व
भारत के ऐतिहासिक व्यक्तित्व से परिचित कराने के लिए 1977 के आसपास तक सहायक वाचन जैसी पुस्तकें विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों से चला करती थी। जिसमें पंचतंत्र जातक कथाएं महापुरुषों की जीवनी या आदि कंटेंट शामिल हुआ करता था जो वर्तमान में पाठ्यक्रम से बाहर है। कृपया ऐसे विवरणों को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की कृपा कीजिए।
6:- भाषा विकास
वर्तमान में भाषा विकास संबंधी कोई कंटेंट अर्थात पाठ्य सामग्री बच्चों को नहीं पढ़ाई जा रही है। संस्कृत विश्व की समस्त भाषाओं की जननी है यह तथ्य हम बहुत बाद में आकर समझे जबकि संस्कृत के बारे में हमें प्रारंभ से ही जानकारी होनी चाहिए थी। हमें संस्कृत को एक विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल कर देना चाहिए। परंतु संस्कृत को किसी भी स्तर पर पर्याप्त संरक्षण प्राप्त नहीं हुआ है जो वापस प्रदान करना चाहिए।
[  ] भाषाओं के विकास के संबंध में भी कंटेंट पाठ्यक्रम में प्रस्तुत करना आवश्यक है।
[  ] प्राचीन इतिहास मौर्य वंश से प्रारंभ होकर वहीं कहीं समाप्त हो जाता है । जबकि मोहम्मद साहब के समकालीन राजा दाहिर का कहीं भी जिक्र नहीं है इतिहास से बाहर रखने का औचित्य क्या है यह हमारी समझ से परे है। अतः आपसे अनुरोध है कि राजा दाहिर के अतिरिक्त उसके पूर्व तथा पश्चात में विभिन्न विदेशी यात्रियों विशेष तौर पर चीनी यात्रियों एवं पर्शियन मुस्लिम विद्वान यात्रियों द्वारा लिखे गए विवरणों का पाठ्यक्रम में शामिल होना जरूरी है।
        मान्यवर उपरोक्त अनुसार प्रस्ताव सादर हमारी ओर से प्रस्तुत है
गिरीश बिल्लोरे मुकुल

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जन्म- 29नवंबर 1963 सालिचौका नरसिंहपुर म०प्र० में। शिक्षा- एम० कॉम०, एल एल बी छात्रसंघ मे विभिन्न पदों पर रहकर छात्रों के बीच सांस्कृतिक साहित्यिक आंदोलन को बढ़ावा मिला और वादविवाद प्रतियोगिताओं में सक्रियता व सफलता प्राप्त की। संस्कार शिक्षा के दौर मे सान्निध्य मिला स्व हरिशंकर परसाई, प्रो हनुमान वर्मा, प्रो हरिकृष्ण त्रिपाठी, प्रो अनिल जैन व प्रो अनिल धगट जैसे लोगों का। गीत कविता गद्य और कहानी विधाओं में लेखन तथा पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन। म०प्र० लेखक संघ मिलन कहानीमंच से संबद्ध। मेलोडी ऑफ लाइफ़ का संपादन, नर्मदा अमृतवाणी, बावरे फ़कीरा, लाडो-मेरी-लाडो, (ऑडियो- कैसेट व सी डी), महिला सशक्तिकरण गीत लाड़ो पलकें झुकाना नहीं आडियो-विजुअल सीडी का प्रकाशन सम्प्रति : संचालक, (सहायक-संचालक स्तर ) बालभवन जबलपुर

Wow.....New

अलबैरूनी का भारत : समीक्षा

             औसत नवबौद्धों  की तरह ब्राह्मणों को गरियाने वाले शांति स्वरूप बौद्ध ने अलबरूनी की भारत यात्रा पर संतराम बी ए लिखित कृति के ...

मिसफिट : हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉगस में