9.9.22

अमर शहीद : शंकर शाह-रघुनाथ शाह - डाॅ. किशन कछवाहा

   
उर्दू भाषा में लिखे फैसले का हिन्दी में रूपान्तरण कचहरी अदालत फौजदार जबलपुर।

(मुकदमा-ए-बगावत सिलसिले शंकर शाह व रघुनाथ शाह व दीगर मुद्दई आलम मकसद हकीकत हाल 11 जुलाई 1857 पहली तहसीलदार, जबलपुर...........
बगावत व कत्ल करने, विलायतियों को लूटने व खजाना शहर.........
राजा शंकर शाह व रघुनाथ शाह को सजा-ए-मौत तकसीम की जाती है कि जिन्दा तोप से उड़ा दिया जाये।)

‘‘अपनी आराध्य गढ़ा- पुरवा स्थित कमलासनी माला देवी को अनुनय-विनय के साथ लिखा हुआ पत्र, जो ब्रिटिश शासन के स्थानीय कलेक्टर क्लार्क के हाथ लग गया था, मात्र इसी पत्र के आधार पर पिता-पुत्र शंकर शाह-रघुनाथ शाह को विद्रोह करने के अपराध में तोप के मुँह से बाँध कर उड़ा देने का दण्ड सुना दिया गया था। आराध्या श्री मालादेवी की प्रतिमा में माँ लक्ष्मी कमलासन पर विराजमान हैं। नीचे सिंह बैठा हुआ है, जिस पर देवी जी अपना एक पैर रखे हुये हैं। वहीं दूसरी ओर एक अन्य आकृति विद्यमान है।’’

गौंड राजाओं मदन शाह से लेकर शंकर शाह व रघुनाथ शाह की आराध्य श्री मालादेवी रहीं हैं। अपनी आराध्या देवी की वंदना करते हुये उन्होंने अंग्रेजों का दलन करने की प्रार्थना की थी। ब्रिटिश हुक्मरानों को बखरी में की गयी सघन जांच पड़ताल के बाद एक कागज के टुकड़े पर रघुनाथ शाह द्वारा लिखित कविता की कुछ पंक्तियाँ ही हासिल हो पायी थी जिसे आधार बनाकर विद्रोह करने का इतना बड़ा अत्याचारी कदम ब्रिटिश शासन द्वारा उठाया गया।  उक्त कागज में लिखी कविता की पंक्तियाँ इस प्रकार थी-

‘‘मूँद मुख इंडिन को चुगलों को चबाई खाई,
खूँद दौड़ दुष्टन को शत्रु-संघारिता।
संकर की रक्षा कर, दास प्रतिपाल कर,
दीन की सुन आय मात कालिका।
खायई ले मलेच्छन को झेल नहीं करो अब,
भच्छन कर तत्छन धौर मात कालिका।।’’
इस कविता की इन पंक्तियों का अंग्रेज अधिकारी ने अंग्रेजी में भाषान्तरण कराकर रिपोर्ट में संलग्न किया था। 14 सितम्बर 1857 को पुरवा स्थित आवासीय परिसर को घेरकर शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
    गढ़ा-मण्डला के राजवंश ने अपूर्व गरिमा के साथ ईसवी सन् 158 से 1789 तक अर्थात् 1631 वर्ष राज्य किया। इस राजवंश की रानी दुर्गावती भारत ही नहीं संसार की महान तथा प्रमुखतम महिला थीं जिसने अपने समय के राष्ट्र जीवन के यशस्वी कार्यकाल में विकास के साथ ही मुगल आक्रांताओं के आक्रमणों का समुचित जबाव दिया तथा राष्ट्रीय स्वामिमान के लिये सर्वस्व अर्पण करते हुये वीरगति प्राप्त की। 

उसी परम्परा का निर्वाह करते हुये, पराक्रमी दृढ़ निश्चयी इन पिता-पुत्र ने अपने परिवार की परम्परा और गौरव को आँच नहीं आने दी। उन्होंने भारत से अंग्रेजों को निष्कासित करने की हृदय से कामना की थी। भारी भरकम रक्षा व्यवस्था के बीच वयोवृद्ध शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह जिसकी आयु उस 60 और लगभग 40 के आसपास रही होगी, जिसका चेहरा शांत और गम्भीर बना हुआ था, हाथ पैर बाँध दिये गये, तोप के मुँह के पास खड़े थे, तोपें चला दी गयीं।  कहा तो यहाँ तक जाता है कि पहले-दूसरे प्रयास में तोपें चल ही नहीं सकी। अंततः तीसरे प्रयास में तोपें चली। घटना के बाद एक अंग्रेज अधिकारी, जो घटना के समय उपस्थित था, ने बतलाया कि वह भयानक दृश्य था। शरीर को क्षति तो पहुँची थी लेकिन सिर चेहरों पर क्षति के कोई चिन्ह नहीं थे। वह 18 सितम्बर 1857 का कालादिन  था। यह दुष्कृत्य ब्रिटिश शासन के द्वारा घबड़ाहट में किया गया था। 

रानी दुर्गावती का गौंडवाना साम्राज्य चार लाख वर्ग कि.मी. क्षेत्र तक फैला हुआ था। यह साम्राज्य 52 गढ़ों में विमवत था। जबलपुर में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान अफसर रहे कर्नल स्लीमन के अनुसार गौंडवाना साम्राज्य 300 ग 225 = 67,500 वर्गमील में था। प्रजा सुखी थी और राज्य संचालन की सुचारू व्यवस्था थी। उनके द्वारा निर्मित कतिपय शेष बचे तालाब आज भी राज्य की सम्पन्नता के प्रतीक बने हुये हैं। 

24 जून 1564 में जबलपुर से 19 किलोमीटर दूर स्थित बारहा ग्राम, नर्रईनाला के समीप वीरांगना दुर्गावती ने अंग्रेजों से लड़ते हुये अपनी आहुति दे दी थी। 

सम्पूर्ण महाकोशल क्षेत्र में सन् 1855 से ही अंग्रेजों द्वारा किये गये कतिपय भूमि सम्बंधी कानूनों में किये गये परिवर्तनों एवं तत्कालीन शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा किये जा रहे दुव्र्यवहार, अत्याचारों एवं दमनात्मक कार्यवाहियों के परिणाम स्वरूप जनता में भारी असन्तोष व्याप्त हो रहा था, जिसकं कारण अंग्रेजी सरकार और उनके कर्मचारियों के खिलाफ उपद्रव भी हो चुके थे।

भिन्न-भिन्न कारणों से भीतर ही भीतर सुलगती असन्तोष की लहर सन् 1857 के देश व्यापी आन्दोलन का सहयोगी कारण बनी। जबलपुर के आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी चपातियों का चमत्कार यत्र-तत्र फैल चुका था।

16 जून को जबलपुर छावनी की एक छोटी सी घटना  भविष्य का संकेत दे चुकी थी। एक साधारण सैनिक ने गारद का निरीक्षण कर रहे एडजूटेंट गिलर नामक सैनिक अधिकारी पर बन्दूक से हमला कर दिया। इस घटना से अंग्रेज अधिकारी सशंकित रहने लगे थे। ब्रिटिश सैनिक अधिकारियों के आदेशों की खुले आम अवहेलना होने लगी थी। इसी घटना के बाद एक(1) जुलाई को सागर में विद्रोह हो गया। दो दिन  बाद जबलपुर की 52वीं बटालियन की तीन कम्पनियों अपनी नाराजगी प्रकट कर दी। निरंतर जनजीवन में भी ब्रिटिश शासन के खिलाफ रोष बढ़ता ही जा रहा था। एक गुप्त योजना के माध्यम से आसपास के ठाकुरों, जमींदारों, ताल्लुकेदारों और साहसी नवजवानों की टोलियों ने भी हमले की योजना बना रखी है।

विश्व का सबसे छोटा किला, जिसे गौंडवाना साम्राज्य के दौरान रानी दुर्गावती ने निर्माण कराया गया था, प्रेरणा प्राप्त करने युवकों की टोली यहाँ प्रतिदिन आने लगी थी, यहीं कतिपय निर्णय भी लिये जाने लगे थे।  

पिता-पुत्र को तोप से बाँधकर उड़ा देने की घटना के बाद से ब्रिटिश शासन के अधिकारी भी माहौल को देखकर आशंकित रहने लगे थे। यद्यपि अबतक इन वीर साहसी बलिदानियों की सम्पत्ति राजसात की जा चुकी थी,जिसके कारण इस परिवार को बड़ी कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ा था। 52 तालाबों के लिए प्रसिद्ध जबलपुर शहर गौंड राजाओं की प्रजावत्सलता से प्रभावित तो था ही, इस कारण ब्रिटिश शासन के येन-केन प्रकारेण समाप्ति के प्रयासों के लिये होड़ भी लगी हुयी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Wow.....New

Is everything predestined ? Dr. Salil Samadhia

आध्यात्मिक जगत के बड़े से बड़े प्रश्नों में एक है  - क्या सब कुछ पूर्व निर्धारित है ?  (Is everything predestined ? ) यदि हां , तॊ...