Vandana

Wednesday, August 27

नागफनी जिनके आँगन में

नागफनी जिनके आँगन में
उनके घर तक जाए कौन ?
घर जिनके जले मकडी के
रेशम उनसे लाए कौन !
***********************

एक ही मेरे मन का साथी
शीतल रश्मि समर्पण करता
चाँद मेरा जो अन्तरंग है
सूरज के गुन गाए कौन..?



जिज्ञासा दब गई भूख में
पोथी पूज न पाया बचपन
चीख रहे हैं आज आंकड़े
बूढ़ी आँख पढ़ाए ...?
***********************
हर उत्तर से प्रश्न प्रसूते
प्रश्न-प्रश्न डूबे हैं उत्तर
प्रश्न चिन्ह जीवन जो हो तो
ऐसा चिन्ह मिटाए कौन ?
***********************
  • गीत:गिरीश बिल्लोरे मुकुल

13 टिप्पणियाँ:

Udan Tashtari said...

प्रश्न चिन्ह जीवन जो हो तो
ऐसा चिन्ह मिटाए कौन ?

-बहुत गहरी रचना, वाह!! बधाई.

Mrs. Asha Joglekar said...

Bahut bhawgarbhit rachna.

GIRISH BILLORE MUKUL said...

मुझे मालूम था समीर जी ही हैं सबसे पहले टिप्पणी कार !
आभारी हूँ

GIRISH BILLORE MUKUL said...

आशा ताई
सादर प्रणाम जी
भावगर्भित कह कर आपने मुझे रोमांचित कर दिया

Anonymous said...

ACHCHHEE LAGI

Anonymous said...

अति सुंदर जी
आप ने साक्षरता-अभियान को भी नहीं बक्शा
लगता है कोई पीडा है दिल में

राज भाटिय़ा said...

जिज्ञासा दब गई भूख में
पोथी पूज न पाया बचपन
चीख रहे हैं आज आंकड़े
बूढ़ी आँख पढ़ाए ...?
मुकुल भाई, कहते हे सच कडवा होता हे, यह आप ने सिद्ध कर दिया, बहुत ही सुन्दर कविता हे,धन्यवाद

ब्लॉग पत्रकार said...

बेनाम जी
"अति सुंदर जी ,आप ने साक्षरता-अभियान को भी नहीं बक्शा"
यहाँ तक ठीक था पर ये क्या- "लगता है कोई पीडा है दिल में"
कविता दर्द के कारण ही निकलती और ये देश की सचाई है
जिज्ञासा दब गई भूख में
पोथी पूज न पाया बचपन
चीख रहे हैं आज आंकड़े
बूढ़ी आँख पढ़ाए ...?

GIRISH BILLORE MUKUL said...

जिसने सराहा उसका आभार
जिसने कराहा उसका अधिक आभार
जिसने केवल पढ़ा उनका मान
जिनने नही पढ़ा सम्मान.
किंतु जिसमें टिप्पणी करने की आदत नहीं है उनके लिए.............
चलिए छोडिए भी
आभार

Smart Indian - स्मार्ट इंडियन said...

बहुत सुंदर शब्द! बधाई!

अजित वडनेरकर said...

बहुत सुंदर रचना...मन रम गया पढ़ने में...
आभार आपका..

Anonymous said...

ऐसा चिन्ह मिटाए कौन ?
Wah,,,,,,Waah

विद्यासागर महथा said...

प्रश्न चिन्ह जीवन जो हो तो
ऐसा चिन्ह मिटाए कौन ?
बहुत गहरी रचना,अच्छा लिखा है।

Post a Comment

उसने मुझे सलीब पे चड़ने नहीं दिया,
ताकत खुदा की गोया वो जान गया है..?
जबसे वो जान ने लगा ख़ुद में खुदा बसा
तब से यकीं कीजिए वो अनुमानने लगा !!

Related Posts with Thumbnails