Ad

सोमवार, अगस्त 05, 2024

क्या तलाशते हैं लोग इंटरनेट पर


     साप्ताहिक पॉडकास्ट दुनिया इस सप्ताह में  आज से हम प्रत्येक रविवार की शाम दुनिया इस सप्ताह शीर्षक से एक पॉडकास्ट आपके लिए लाएंगे। जो पूरे सप्ताह में हुए महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर केंद्रित होगा।
    ( खबरें 4 अगस्त 2024 तक  )
  आज जानते हैं इस सप्ताह में उन समाचारों के बारे में जो सबसे ज्यादा खोजे गए अथवा चर्चित रहे हैं
    इस सप्ताह हम विश्लेषण कर रहे हैं कि विश्व में  खास तौर पर अमेरिका यूरोप तथा भारत, दक्षिण एशिया के अन्य देशों जैसे बांग्लादेश और पाकिस्तान में किन विषयों पर आधारित कंटेंट्स को देखा और दिखाया जा रहा है।
   इस समय गूगल पर अमेरिका में सर्वाधिक खोज की जा रही है वह अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सर्वाधिक कंटेंट खोजा जा रहा है।
   जबकि पिछले दो दिनों से अर्थात एक अगस्त के पक्ष से अमेरिका सहित संपूर्ण विश्व के लोग इसराइल फिलिस्तीन  और हमास पर केंद्रित समाचारों को तलाश रहे हैं।
  अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव लिए अमेरिका की जनता ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की जनता और  मीडिया हाउस दोनों प्रत्याशियों कमला हैरिस एवं  डोनाल्ड ट्रंप  की स्थितियां समझना चाहते हैं।
  स्मरण हो कि जो बाइडन के बाद अब भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैं।
  विश्व भर के विशेषज्ञ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार  कमला हैरिस एवं रिपब्लिकन ट्रंप की लोकप्रियता के बारे में जानना चाहते हैं और इसी आधार पर अमेरिका के इलेक्शन पर प्रिडिक्शन किया जा रहा है।
   मीडिया पर प्रचारित समाचारों को देखा जाए तो ज्ञात होता है कि रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों में अब कांटे का संघर्ष नजर आ रहा है। जबकि पिछले एक माह से स्थिति रिपब्लिक रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में थी।
अमेरिका में महंगाई की दर में वृद्धि के कारण सोने का बाजार भाव भी इन दिनों सुर्खियों में है।  सोने का भाव तय करने वाला इंग्लैंड का बुलियन बाजार सोने की कीमतों में यूरोप के प्रभाव को प्रदर्शित करता है। जब जब दुनिया में यूरोप की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तब तक विश्व में सोने के भाव में अचानक वृद्धि देखी जाती है।
   विश्व में भले ही सोना एक निवेश का कारण हो परंतु भारत में सोना सामाजिक सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि भारत में सोने से जुड़े हुए समाचारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
  वैश्विक स्थिति में जहां एक को अमेरिका का इलेक्शन सबके लिए कौतूहल का विषय बना है वहीं दूसरी ओर इजरायल के खतरनाक जासूसी संगठन मोसाद द्वारा कथित रूप से तेहरान में हमास के चीफ  हानियां की हत्या को लेकर बेहद रहस्यमई कहानियां  सामने आ रही है।
   सर्च इंजन में हमास के प्रमुख हानिया की हत्या को लेकर यह खोजा जा रहा है कि किस तरह से इसराइल के जासूसी संगठन मोसाद ने उन्हें मौत के घाट उतारा।
  लगभग 1 वर्ष से या कहीं इसराइल के बने के बाद से इसराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष की परिणीति एक रहस्यमई हत्या के रूप में हुई है। आगे और क्या होता है यह भी विचारणीय है।
    कुछ मीडिया चैनल यह अंदाज लग रहे हैं कि ईरान के भीतर ही कोई ऐसे स्लीपर सेल है जो आतंकी संगठन के प्रमुख को निपटने में सहयोग कर रहे हैं।
भारत में जिन समाचारों में रुचि ली जा रही है उनमें संसद की गतिविधियों के अलावा बरसात एक प्रमुख मुद्दा है।
परंतु जब से हमास प्रमुख का की कथित तौर पर हत्या मोसाद द्वारा की गई है, उसके परिणाम पर चिंता व्यक्त की जा रही है।
   मीडिया जगत यह मान रहा है कि अब तीसरा विश्व युद्ध नजदीक है।
भारत में भी जो समाचार सर्च किया जा रहे हैं उनमें अब अचानक ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। कन्वेंशनल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रकाशित होने वाले समाचार और विशेष आर्टिकल तीसरे विश्व युद्ध की आहट को महसूस करते नजर आ रहे हैं।
   भारत में अचानक पाकिस्तान से 600 आतंकवादियों की घुसपैठ चिंता का विषय है। परंतु अच्छी खबर यह है कि अब तक के एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के रूप में घुसे पाकिस्तान सेना के कमांडोज में से एक को जिंदा पकड़ लिया गया है।
   इस सप्ताह में भारत के लिए से पाकिस्तानी कमांडो को जिंदा पकड़ना बेहद महत्वपूर्ण एवं आवश्यक भी है।
   भारत में सर्च की जाने वाली खबरों में 200  रोहिंग्याओं का लखनऊ के पास अवैध प्रवास भी सनसनी बना हुआ है।
   पाकिस्तान में औसत इंटरनेट यूजर वल्गर कंटेंट खोजने में नंबर वन है। स्मरण हो कि पाकिस्तान में सर्वाधिक पोर्न देखा जाता है।
    दक्षिण एशिया का एक और देश है बांग्लादेश, यूट्यूब पर लाइव होकर पैसे कमाने की दौड़ में बांग्लादेश पश्चिम बंगाल एवं बिहार, उत्तर प्रदेश से महिलाएं एवं पति पत्नी देर रात तक अश्लील प्रसारण में व्यस्त रहती हैं।
  भारत में  सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा कंटेंट संसद की पिछली कार्रवाई में हुई नोकझोंक पर मीम्स और कंटेंटस का आदान प्रदान हो रहा  है। 

Ad

यह ब्लॉग खोजें

मिसफिट : हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉगस में