Ad

BSNL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BSNL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, जुलाई 15, 2024

बीएसएनल टाटा कोलैबोरेशन : विश्व को भारत का संदेश

  बीएसएनल टाटा कोलैबोरेशन : विश्व को भारत का संदेश
  भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भारत की व्यापारिक बुद्धिमत्ता को कमजोर साबित करने वाली विचारधारा को आज गहरा झटका महसूस हो रहा होगा। टाटा के साथ कोलैबोरेशन करके भारत ने विश्व को यह बता दिया है कि हम चीन पर उतना निर्भर नहीं है जितना समझा जाता रहा है।
   कॉविड-19 आने से पहले भारत लगभग यह सुनिश्चित कर चुका था कि -"चीन की कंपनियों के साथ भारत की सरकारी कंपनी का अनुबंध भारत में संचार क्रांति को एक नया स्वरूप प्रदान कर देगा..!"
    कॉविड-19 के दोनों एपिसोड के बाद चीन की संदिग्धता, विश्व व्यापी हो चुकी है। अगर भारत का बीएसएनल सशक्तिकरण का प्रोजेक्ट चीन के साथ नए स्वरूप में आता तो तय था कि हम अपनी न  केवल गरिमा को काम करते बल्कि हमारी चीन पर निर्भरता भी स्पष्ट रूप से बढ़ जाती।
     सूत्रों की मानें तो दूरसंचार के क्षेत्र में चीन की कंपनियों  के साथ भारत का करार एक नई किस्म की मोनोपोली को स्थापित कर देता। इसमें कोई शक नहीं कि चीन के साथ हमारे आर्थिक संबंध बेहद सकारात्मक हैं ।
परंतु हमें अपने अस्तित्व और भारत के वैश्विक महत्व को बनाए रखने के लिए आंतरिक रूप से मजबूत बने रहने की आवश्यकता से इनकार नहीं किया जा सकता।
    जानकार बताते हैं कि भारत की सरकारी कंपनी बीएसएनएल और चीन की संचार कंपनियों के साथ हुए समझौता अगर पूरा हो जाता तो 3G के बाद सारे संचार बदलाव में चीन का हस्तक्षेप बढ़ जाता।
आपको याद होगा कि जुलाई 2020 के पूर्व भारत सरकार ने चीन के 59 ऐप्स सुरक्षा के मद्देनजर रद्द कर दिए थे। और फिर जुलाई 2020 में 4G सेवाओं को अपग्रेड करने वाले 4 टेंडर भी रद्द किए गए थे।
मुख्य रूप से चीन ने कंपनियों के जरिए विभिन्न देशों के सुरक्षा प्रबंधन पर भी निशाना साध लिया था। भारतीय सुरक्षा को लेकर उठाए गए इस कदम को एक टर्निंग पॉइंट कहा जा सकता है।
    भारत सरकार ने घाटे में चल रहे BSNL के वित्तीय स्वास्थ्य को सुधारने लगभग 8 हजार करोड़ रुपए की सहायता BSNL को देते हुए कहा था कि - भारतीय संचार क्षेत्र में उपयोग में चीन से आयातित 75% इक्विपमेंट्स का निर्माण भारत में ही हो।
अब  इक्विपमेंट्स के मामले में भारत की चीन पर निर्भरता कम होने लगी है।
    टेलीकॉम क्षेत्र को  भारत सरकार मजबूत बनाने के लिए R & D यानी  शोध एवं विकास पर खर्च करने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।
  भारत सरकार के उपक्रम BSNL ने टाटा के साथ किए समझौते के बाद प्रायवेट कंपनियों पर भी नकेल कसने का काम किया है
   इसके अलावा भारत के भीतर संचार क्षेत्र को एयरटेल जिओ और वी आई जैसी कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ता।
    वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत, चौथे और पांचवें जनरेशन के स्पेक्ट्रम के मेंटेनेंस और उपभोक्ता के हितों को संरक्षित रखने का दायित्व टाटा का होगा।
  संचार क्षेत्र में टाटा की मौजूदगी से केबल ऑपरेटर को भी रोजगार मिलने की अपार संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    कुल मिलाकर जहां एक और यह समझौता वैश्विक व्यापार व्यवस्था को भारत की आत्मनिर्भरता का संदेश देता है वहीं दूसरी ओर आंतरिक ढांचा गत सुधार को भी
मजबूत करने का प्रयास है।
    टाटा के साथ बीएसएनल के जुड़ाव का समाचार तब तक अधूरी रहेगी क्योंकि अभी तक हमने स्टार लिंक के एलॉन मुस्क की चर्चा नहीं की है। एलॉन मस्क की कंपनी स्टार लिंक हमारे देश में संचार क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सहयोगी साबित होगा।
आप सोच रहे हैं कि स्टारलिंक , BSNL के लिए किस प्रकार से सहायक होगी ?
     स्टारलिंक सैटेलाइट अन्य जियोस्टेशनरी सैटेलाइट की तुलना में कम ऑर्बिट में हैं, जिससे तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी देना काफी आसान हो जाता है.
टेस्ला, स्पेसएक्स एवं स्टार लिंक के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) अपनी स्टारलिंक (Starlink) इंटरनेट सर्विस के जरिए 80 देशों को वैश्विक इंटरनेट सेवा का विस्तार करना चाहते हैं। पिछले दिनों उनकी भारत यात्रा के सुखद परिणाम को आप अवश्य ही देखेंगे। 

Ad

यह ब्लॉग खोजें

मिसफिट : हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉगस में