4.7.11

कहिए ----एक और,एक और....

                                कविता पद ओहदे डिग्री  किसी भी चीज़ से प्रतिबंधित नहीं कविता कविता है... उसमें बनने और फिर  बने रहने की क्षमता होती है. कविता क्या है शब्दों का संयोजन ही है न..? न भाव बिना कविता संभव कहाँ ..? भाव  शब्दों के साथ इतने बहुत करीब होते हैं की दिखाई नहीं देते कभी शब्द कभी भाव ... तभी तो कविता का एहसास करते हैं हम आइये जस्टिस कुमार शिव की शब्द संयोजना ''तुमने छोड़ा शहर '' को सुने अर्चना चावजी के स्वरों में  जिसे हमने लिया है उनके ब्लॉग ''अमलतास'' से ......गिरीश बिल्लोरे मुकुल   

कुमार शिव का गीत सुनिए 

 

संक्षिप्त परिचय

कुमार शिवजन्म 11 अक्टूबर 1946 को कोटा में। वहीं शिक्षा और वकालत का आरंभ, राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बैंच और सर्वोच्च न्यायालय में वकालत, अप्रेल 1996 से अक्टूबर 2008 तक राजस्थान उच्चन्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करते हुए 50,000 से अधिक निर्णय किए, जिन में 10 हजार से अधिक निर्णय हिन्दी में। वर्तमान में भारत के विधि आयोग के सदस्य। साहित्य सृजन किशोरवय से ही जीवन का एक हिस्सा रहा। यह ब्लाग 'अमलतास' उन की रचनाओं के माध्यम से पाठकों से रूबरू होने का माध्यम है।

- दिनेशराय द्विवेदी   




4 टिप्‍पणियां:

दिनेशराय द्विवेदी ने कहा…

सुंदर प्रस्तुतिकरण। अर्चना जी का बहुत बहुत आभार।

राजीव तनेजा ने कहा…

सुन्दर गीत और मधुर आवाज़ ने चार चाँद लगा दिए...

ब्लॉ.ललित शर्मा ने कहा…

मस्त गाया है,
आभार

Udan Tashtari ने कहा…

बहुत सुन्दरता से प्रस्तुत किया है.

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जन्म- 29नवंबर 1963 सालिचौका नरसिंहपुर म०प्र० में। शिक्षा- एम० कॉम०, एल एल बी छात्रसंघ मे विभिन्न पदों पर रहकर छात्रों के बीच सांस्कृतिक साहित्यिक आंदोलन को बढ़ावा मिला और वादविवाद प्रतियोगिताओं में सक्रियता व सफलता प्राप्त की। संस्कार शिक्षा के दौर मे सान्निध्य मिला स्व हरिशंकर परसाई, प्रो हनुमान वर्मा, प्रो हरिकृष्ण त्रिपाठी, प्रो अनिल जैन व प्रो अनिल धगट जैसे लोगों का। गीत कविता गद्य और कहानी विधाओं में लेखन तथा पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन। म०प्र० लेखक संघ मिलन कहानीमंच से संबद्ध। मेलोडी ऑफ लाइफ़ का संपादन, नर्मदा अमृतवाणी, बावरे फ़कीरा, लाडो-मेरी-लाडो, (ऑडियो- कैसेट व सी डी), महिला सशक्तिकरण गीत लाड़ो पलकें झुकाना नहीं आडियो-विजुअल सीडी का प्रकाशन सम्प्रति : संचालक, (सहायक-संचालक स्तर ) बालभवन जबलपुर

Wow.....New

अलबरूनी का भारत : समीक्षा

   " अलबरूनी का भारत" गिरीश बिल्लौरे मुकुल लेखक एवम टिप्पणीकार भारत के प्राचीनतम  इतिहास को समझने के लिए  हमें प...

मिसफिट : हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉगस में