10.10.08

बुन्देली समवेत लोकगीत:बमबुलियाँ:


पढ़ें लिखों को है राज
बिटिया....$......हो बाँच रे
पुस्तक बाँच रे.......
बिन पढ़े आवै लाज बिटिया बाँच रे
हो.....पुस्तक बाँच रे.......!!
[01]
दुर्गावती के देस की बिटियाँ....
पांछू रहे काय आज
बिटिया........बाँच ......रे......पुस्तक बाँच ........!
[02]
जग उजियारो भयो.... सकारे
मन खौं घेरत जे अंधियारे
का करे अनपढ़ आज रे
बाँच ......रे....बिटिया ..पुस्तक बाँच ........!
[03]
बेटा पढ़ खैं बन है राजा
बिटियन को घर काज रे.....
कैसे आगे देस जो जै है
पान्छू भओ समाज रे.....
कक्का सच्ची बात करत हैं
दोउ पढ़ हैं अब साथ रे .............!!

गिरीश बिल्लोरे मुकुल
969/-2,गेट नंबर-04 जबलपुर .प्र.
MAIL : girishbillore@gmail.com
इस विषय पर आलेखhttp://billoresblog.blogspot.com/2008/10/blog-post_8836.html, पर उपलब्ध कराया जा रहा है

5 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

पढ़ के भौतइ मजा आओ बड्डे...

राज भाटिय़ा ने कहा…

क्या बात है, सभी चाहतै है बिटिया अच्छी तरह से पढ लिख जाये, अजी बिटिया कया बेटे भी खुब पढे लिखै,
धन्यवाद

बेनामी ने कहा…

गुड है जी!

योगेन्द्र मौदगिल ने कहा…

बहुत बढ़िया बुंदेली लोकगीत है मित्र
आपको बधाई

बाल भवन जबलपुर ने कहा…

आदरनीय संजय जी दादा राज भाटिय़ा जी,अनूप शुक्ल जी,योगेन्द्र मौदगिल जी
आप ओरों खौं हमाई पोस्ट नोनी लगी हमाओ मन फूल गओ...! हमाए बुन्देल-खंड
में , महाकोसल में हर जंघा [हर जगह ] गुरीरी [गुड़ सी मीठी] बोली बोलत हैं....दमोह,सागर,कटंगी,नरसँगपुर....और हमाए जबलईपुर में सुई जा बोली चलत है. हदै.....ऐंसी.....आय.....[ऐसी बात है ]
हमाए दमोए वारे भैज्जा रेडियो बानी लिख-लिख खैं धूम मचा रए हैं तो जे समीर बाबू उड़न बसी [प्लेट/तश्तरी] गज़ब ढा रए हैं
आप सुई अब जबलईपुर आ जाओ इतै से हम नरबदा मैया के दरसन के लानैं चलबी
अरे जो का हम धन्यबाद करबो भूल गए तो सब पंचों खों हमाओ धन्यबाद एक ट्रेक्टर भर खैं

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जन्म- 29नवंबर 1963 सालिचौका नरसिंहपुर म०प्र० में। शिक्षा- एम० कॉम०, एल एल बी छात्रसंघ मे विभिन्न पदों पर रहकर छात्रों के बीच सांस्कृतिक साहित्यिक आंदोलन को बढ़ावा मिला और वादविवाद प्रतियोगिताओं में सक्रियता व सफलता प्राप्त की। संस्कार शिक्षा के दौर मे सान्निध्य मिला स्व हरिशंकर परसाई, प्रो हनुमान वर्मा, प्रो हरिकृष्ण त्रिपाठी, प्रो अनिल जैन व प्रो अनिल धगट जैसे लोगों का। गीत कविता गद्य और कहानी विधाओं में लेखन तथा पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन। म०प्र० लेखक संघ मिलन कहानीमंच से संबद्ध। मेलोडी ऑफ लाइफ़ का संपादन, नर्मदा अमृतवाणी, बावरे फ़कीरा, लाडो-मेरी-लाडो, (ऑडियो- कैसेट व सी डी), महिला सशक्तिकरण गीत लाड़ो पलकें झुकाना नहीं आडियो-विजुअल सीडी का प्रकाशन सम्प्रति : संचालक, (सहायक-संचालक स्तर ) बालभवन जबलपुर

Wow.....New

अलबरूनी का भारत : समीक्षा

   " अलबरूनी का भारत" गिरीश बिल्लौरे मुकुल लेखक एवम टिप्पणीकार भारत के प्राचीनतम  इतिहास को समझने के लिए  हमें प...

मिसफिट : हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉगस में