लता जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लता जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

27.9.13

ताल लय सुर की देवी लता जी कुछ तथ्य

शहीद-स्मारक जबलपुर में प्रतिभा-पर्व के रूप में
लता जी का जन्मोत्सव  मनाया गया जन्म दिवस
के पूर्व  २३ सितम्बर को
आज़ का दौर गीत-संगीत के लिये बेशक उकताहट का दौर है. यह दौर न तो संगीत के लिये न  गीत के लिये और न ही सुरों के लिये माकूल है. कोलावरी डी और चिकनी चमेलियों वाले दौर में कोई भी गला जो शारदा से वर प्राप्त हो जोखिम उठाना नहीं चाहेगा.  वास्तव में लोगों की रुचि में अज़ीबो ग़रीब स्थिति दिखाई दे रही है. लोगों के ज़ेहन में कोई ऐसा कैनवास ही नहीं बचा जिस पर वे संगीत के रथ पर आरुढ़ भावों की अनुकृति अपने एहसासों के ज़रिये उकेर सकें. संगीत क्या हल्ला-गुल्ला.. बस और क्या...? अब तो कोई भी ऐसा गीत नहीं बनता जिसे कोई गुनगुनाए.. बस शोर ही शोर . लता जी भी आहत हुईं हैं, इस तरह के वातावरण से.  आइये जानें लता जी के बारे में कुछ तथ्य -
       28 सितम्बर 1929 को इंदौर में जन्मी लता जी ने अब तक 3000 से अधिक गीत गाए हैं.  
फिल्म फेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 and 1994) , राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 and 1990),महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 and 1967)1969 - पद्म भूषण,1974 - दुनिया मे सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड,1989 - दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 1993 - फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, 1996 - स्क्रीन का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, 1997 - राजीव गान्धी पुरस्कार,1999 - एन.टी.आर. पुरस्कार,1999 - पद्म विभूषण,1999 - ज़ी सिने का का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, 2000 - आई. आई. ए. एफ. का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, 2001 - स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार , 2001 - भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न", 2001 - नूरजहाँ पुरस्कार , 2001 - महाराष्ट्र भुषण
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान
1.
श्री नौशाद
1984-85
2.
श्री किशोर कुमार
1985-86
3.
श्री जयदेव
1986-87
4.
श्री मन्ना डे
1987-88
5.
श्री खय्याम
1988-89
6.
सुश्री आशा भोसले
1989-90
7.
श्री लक्ष्मीकांत - श्री प्यारेलाल
1990-91
8.
श्री येसुदास
1991-92
9.
श्री राहुलदेव बर्मन
1992-93
10.
श्रीमती संध्या मुखर्जी
1993-94
11.
श्री अनिल विश्वास
1994-95
12.
श्री तलत महमूद
1995-96
13.
श्री कल्याण जी - श्री आनन्द जी
1996-97
14.
श्री जगजीत सिंह
1997-98
15.
श्री इलिया राजा
1998-99
16.
श्री एस.पी. बालसुब्रमण्यम्
1999-00
17.
श्री भूपेन हजारिका
2000-01
18.
श्री महेन्द्र कपूर
2001-02
19.
श्री रवीन्द्र जैन
2002-03
20.
श्री सुरेश वाडकर
2003-04
21.
श्री ए.आर. रहमान
2004-05
22.
सुश्री कविता कृष्णमूर्ति
2005-06
23.
श्री हृदयनाथ मंगेशकर
2006-07
24.
श्री नितिन मुकेश
2007-08
25.
श्री रवि
2008-09
26.
श्री अनुराधा पौडवाल
2009-10

Wow.....New

धर्म और संप्रदाय

What is the difference The between Dharm & Religion ?     English language has its own compulsions.. This language has a lot of difficu...