|
तुम चुप क्यों हो कारण क्या है ?
गुमसुम क्यों हो कारण क्या है ? |
|
|
जलते देख रहे हो तुम भी प्रश्न व्यवस्था के परवत पर
क्यों
कर तापस वेश बना के, जा बैठै बरगद के तट पर
हां मंथन का अवसर है ये स्थिर क्यों हो कारण क्या है |
|
|
अस्ताचल ने भोर प्रसूती उदयाचल में उभरी शाम
निशाआचरी संस्कृति में नित उदघोष वयंरक्षाम रावण युग से ये युग आगे रक्ष पितामह रावण क्या है |
|
|
एक दिवंगत सा चिंतन ले, चेहरों पे ले बेबस भाव
व्यवसायिक कृत्रिम मुस्कानें , मानस पे है गहन दबाव
समझौतों के तानेबाने क्यों बुनते हो कारण क्या है ?
|
|
|
भीड़ तुम्हारा धरम बताओ, क्या है क्या गिरगिट जैसा है
किस किताब से निकला है ये- धर्म तुम्हारा किस जैसा है ,
हिंसा बो विद्वेष उगाते फ़िरते हो
क्यों, कारण क्या है ?
|
Ad
गुरुवार, अप्रैल 10, 2014
तुम चुप क्यों हो कारण क्या है ?
Ad
यह ब्लॉग खोजें
-
सांपों से बचने के लिए घर की दीवारों पर आस्तिक मुनि की दुहाई है क्यों लिखा जाता है घर की दीवारों पर....! आस्तिक मुनि वासुकी नाम के पौरा...
-
एक पोस्ट केवल राम जी के ब्लॉग "चलते-चलते" से--- केवलराम की यह पोस्ट अर्चना जी ने उम्दा ब्लागपोस्ट की पाड...
-
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदने और यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देन...
.jpg)
