समर्थन-गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समर्थन-गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

15.8.11

अन्ना हज़ारे को समर्पित समर्थन-गीत : वो जो गा रहा है वह भी तो है राष्ट्र गीत..!



आज़ वक़्त है सही.......
हज़ारों को तू पाठ दे .
सोच मत कि क्या बुरा 
क्या भला है मेरे मीत
हिम्मतवर की ही 
होती  है सदा ही जीत.!

सोच मत कि क्या
                                                          करेगा  लोकपाल 
                                                          सोच मत कि
इंतज़ाम झोल-झाल ,
ऊपरी कमाई बिन
कैसा होगा अपना हाल !
वक़्त शेष है अभी 
सारे काम टाल दे !
जेब भर तिज़ोरी भर
बोरे भर के नोट भर ,
खैंच हैंच फ़ावड़े से
या यंत्र का प्रयोग कर !
सवाल पे भी नोट ले
जवाब के भी नोट ले !
ले सप्रेम भेंट मीत -
परा ज़रा सी ओट से !
किसने धन से जीतीं है
हज़ारों दिल की धड़कनें.!
मुफ़लिसी के दौर में 
पुख़्ता होती हैं जड़ें..!!
मेरी बात मान ले ...
मीत अब तू ठान ले
क्यों अभी तलक तू चुप
आगे आ उफ़ान ले..
क्यों तुझे देश के दुश्मनों
से प्रीत मीत
वो जो गा रहा है
वह भी तो है राष्ट्र गीत..!!
न ओट से तू नोट ले
न बोरे भर के नोट ले
न सवाल न ज़वाब
किसी वज़ह से नोट ले
न वोट के तू नोट ले
न खोट के तू वोट ले..!
न किसी ग़रीब को
लूट ओ’ खसोट ले..!!
भोर पहली बार की
भोर तेरे द्वार की
आज़ देश में हुई
भोर मददगार सी..!!
भूमिका में आजा मीत
अब तो समझदार की..!!

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
जन्म- 29नवंबर 1963 सालिचौका नरसिंहपुर म०प्र० में। शिक्षा- एम० कॉम०, एल एल बी छात्रसंघ मे विभिन्न पदों पर रहकर छात्रों के बीच सांस्कृतिक साहित्यिक आंदोलन को बढ़ावा मिला और वादविवाद प्रतियोगिताओं में सक्रियता व सफलता प्राप्त की। संस्कार शिक्षा के दौर मे सान्निध्य मिला स्व हरिशंकर परसाई, प्रो हनुमान वर्मा, प्रो हरिकृष्ण त्रिपाठी, प्रो अनिल जैन व प्रो अनिल धगट जैसे लोगों का। गीत कविता गद्य और कहानी विधाओं में लेखन तथा पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन। म०प्र० लेखक संघ मिलन कहानीमंच से संबद्ध। मेलोडी ऑफ लाइफ़ का संपादन, नर्मदा अमृतवाणी, बावरे फ़कीरा, लाडो-मेरी-लाडो, (ऑडियो- कैसेट व सी डी), महिला सशक्तिकरण गीत लाड़ो पलकें झुकाना नहीं आडियो-विजुअल सीडी का प्रकाशन सम्प्रति : संचालक, (सहायक-संचालक स्तर ) बालभवन जबलपुर

Wow.....New

अलबरूनी का भारत : समीक्षा

   " अलबरूनी का भारत" गिरीश बिल्लौरे मुकुल लेखक एवम टिप्पणीकार भारत के प्राचीनतम  इतिहास को समझने के लिए  हमें प...

मिसफिट : हिंदी के श्रेष्ठ ब्लॉगस में