उसे मुक्ति नहीं चाहिये


जी
उसे नहीं चाहिये
उसने कब
 मांगी है तुमसे मुक्ति
वो
सदा चाहती है बंधन
बनाए रखती है अनुशासन..
वो जो साहस और दु:साहस का अर्थ देती है
वो जो नाव है
पार कराती है धाराएं
कभी पतवार बन
खुद को खेती है
वो क्या है क्या नहीं है
तुम क्या जानो
मत लगायो कयास
मत करो 
उसे संज्ञा  देने का प्रयास 
वो  वो है 
 जिसकी वज़ह से तुम मैं हम सब हैं 

टिप्पणियाँ

मुकुल जी!
आपने बहुत सुन्दर और सशक्त रचना लिखी है!
महिला दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
केशर-क्यारी को सदा, स्नेह सुधा से सींच।
पुरुष न होता उच्च है, नारि न होती नीच।।
नारि न होती नीच, पुरुष की खान यही है।
है विडम्बना फिर भी इसका मान नहीं है।।
कह ‘मयंक’ असहाय, नारि अबला-दुखियारी।
बिना स्नेह के सूख रही यह केशर-क्यारी।।
Anjana Dayal de Prewitt (Gudia) ने कहा…
वो
सदा चाहती है बंधन
बनाए रखती है अनुशासन..
वो जो साहस और दु:साहस का अर्थ देती है
वो जो नाव है
पार कराती है धाराएं
कभी पतवार बन
खुद को खेती है

sahi hai... bahut sunder
सुंदर भाव हैं कविता के।
आभार
सुन्दर सन्देश देती रचना के साथ आपको वैवाहिक वर्षगाँठ की बहुत बहुत शुभकामनायें।
वाह...महिला दिवस पर प्रस्तुत एक श्रेष्ठ रचना...बधाई...

नीरज
राज भाटिय़ा ने कहा…
बहुत सुन्दर प्रस्तुति!!
Dr Varsha Singh ने कहा…
बहुत सुन्दर एवं मर्मस्पर्शी रचना !
शुभकामनायें एवं साधुवाद !
Anupama Tripathi ने कहा…
वो
सदा चाहती है बंधन
बनाए रखती है अनुशासन..
वो जो साहस और दु:साहस का अर्थ देती है
वो जो नाव है
पार कराती है धाराएं
कभी पतवार बन
खुद को खेती है

बहुत सटीक सुंदर रचना है -
बहुत सही लिखा है
नारी बंधन ही चाहती है -
लेकिन बेड़ियाँ नहीं ....!!

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्यों लिखते हैं दीवारों पर - "आस्तिक मुनि की दुहाई है"

विमर्श

सावन के तीज त्यौहारों में छिपे सन्देश भाग 01